Forbes List Countries with Most Billionaires 2025: फोर्ब्स वर्ल्ड बिलियनेयर्स लिस्ट 2025 जारी हो चुकी है। इस लिस्ट के अनुसार, 50% अरबपति केवल तीन देशों अमेरिका, चीन और भारत से हैं। इन तीनों देशों ने पिछले साल सबसे ज्यादा बिलियनेयर एसेट्स भी बनाई है। दुनियाभर में कुल 3,028 अरबपति हैं। यह पिछले साल की संख्या से 247 अधिक है। इस रिपोर्ट में ये भी जानकारी दी गई है कि 2025 तक कुल मिलाकर दुनिया के 78 देशों में कम से कम एक अरबपति होगा।

अलग-अलग देशों में इतने हैं बिलियनेयर्स (Forbes World Billionaires List 2025)
फोर्ब्स वर्ल्ड बिलियनेयर्स लिस्ट 2025 के अनुसार, अमेरिका अरबपति इस लिस्ट में सबसे आगे है। कुल 902 अरबपति इस देश में है। पिछले साल कुल अरबपति 813 थे। कुल संपत्ति $6.8 ट्रिलियन है और टॉप-10 अमीरों में से 8 अमेरिका से हैं।
इसके बाद चीन इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर शामिल है। इस लिस्ट के अनुसार, चीन में 516 अरबपति हैं। चीन में सबसे अमीर व्यक्ति बाइटडांस और टिकटॉक के मालिक झांग यिमिंग हैं, जिनकी संपत्ति 65.5 बिलियन डॉलर है।
तीसरे नंबर पर है भारत (Countries in Forbes Billionaires List 2025)
भारत इस फोर्ब्स वर्ल्ड बिलियनेयर्स लिस्ट 2025 में तीसरे नंबर पर है। भारत अरबपति में कुल 205 अरबपति हैं। पिछले साल भारत में कुल 200 अरबपति रहे थे। कुल संपत्ति $941 बिलियन है। भारत के सबसे अमीर लोगों की बात करें तो रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 2025 में 92.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।
अमेरिका और दुनिया भर में सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क हैं। उनकी 342 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। दुनिया भर में 3,000 से अधिक अरबपतियों की कुल संपत्ति ₹1,344 लाख करोड़ ($16.1 ट्रिलियन) है, जैसा कि में बताया गया है।
जर्मनी इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है। यहां कुल 171 अरबपति हैं जिनकी कुल संपत्ति 793 बिलियन डॉलर है। देश के सबसे अमीर व्यक्ति श्वार्ज-ग्रुप के संस्थापक डाइटर श्वार्ज हैं। इनकी कुल संपत्ति 41 बिलियन डॉलर है।
रूस इस लिस्ट में 5वें स्थान पर है। इसमें कुल 140 अरबपति हैं। इनकी कुल संपत्ति 580 बिलियन डॉलर है। सबसे अमीर व्यक्ति सोवियत काल के मंत्री और तेल व्यवसायी वागिट एलेकपेरोव हैं, जिनकी कुल संपत्ति 28.7 बिलियन डॉलर है।
कनाडा में कुल 76 अरबपति हैं। इस लिस्ट में ये देश 6वें स्थान पर है। देश में अरबपतियों की कुल संपत्ति 359 बिलियन डॉलर है। सबसे अमीर व्यक्ति बिनेंस के पूर्व सीईओ चांगपेंग झाओ हैं, जिनकी संपत्ति 62.9 बिलियन डॉलर है।
इस लिस्टमें 7वें नंबर पर इटली है। इटली में कुल 74 अरबपति हैं। जिनकी कुल संपत्ति 339 बिलियन डॉलर है। सबसे अमीर व्यक्ति चॉकलेट कंपनी फेरेरो के प्रमुख जियोवानी फेरेरो हैं। इनकी कुल संपत्ति 38.2 बिलियन डॉलर है।
हांगकांग इस लिस्ट में 8वें स्थान पर है। और यहां कुल 66 अरबपति हैं। कुल संपत्ति 335 बिलियन डॉलर है। सबसे अमीर व्यक्ति सीके हचिसन होल्डिंग्स के ली का-शिंग हैं, जिनकी संपत्ति 38.9 बिलियन डॉलर है।
ब्राजील में कुल अरबपति 56 है वहीं, पिछले साल 69 अरबपति थे। कुल संपत्ति की बात करें तो ये $212 बिलियन है। ब्राजील के सबसे अधिक अमीर एडुआर्डो सावेरिन हैं जिनकी संपत्ति ₹2.88 लाख करोड़ है।
यूनाइटेड किंगडम इस लिस्ट में 10वें नंबर पर है। यूके में कुल 55 अरबपति हैं जिनकी कुल संपत्ति 238 बिलियन डॉलर है। देश के सबसे अमीर व्यक्ति ब्रिटिश अरबपति हेज फंड मैनेजर माइकल प्लैट हैं, जिनकी संपत्ति लगभग 18.8 बिलियन डॉलर है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications