नई दिल्ली। फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट 2020 जारी हो गई है। लेकिन इसमें सबसे अमीर व्यक्ति का नाम नहीं बदला है। मुकेश अंबानी अभी भी सबसे अमरी व्यक्ति बने हुए हैं। इस लिस्ट के अुनसार टॉप 100 अमीर भारतीयों के नाम जारी हो गए हैं। फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट 2020 में कई नए नाम भी शामिल हुए हैं। वहीं टॉप 100 अमीरों ने 517.5 अरब डॉलर की संपत्ति और जोड़ी है। इस प्रकार पिछले साल की लिस्ट में शामिल लोगों की कुल संपत्ति से 14 फीसदी और बढ़ी है। फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट 2020 में पहले नंबर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी हैं, जिनकी संपत्ति 88.7 अरब डॉलर है।

फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट 2020 में ये हैं दूसरी अमीर
फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट 2020 लिस्ट में 25.2 अरब डॉलर की सपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर गौतम अडानी हैं। वहीं तीसरे नंबर पर शिव नाडार हैं, जिनकी संपत्ति 20.4 अरब डॉलर है। चौथे नंबर पर डीमार्ट के राधाकिशन दमानी हैं, जिनकी संपत्ति 15.4 अरब डॉलर है। इसके बाद पांचवें नंबर पर हिंदुजा ब्रदर्स हैं, जिनकी संपत्ति 12.8 अरब डॉलर है। इस लिस्ट में छठे स्थान पर 11.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ साइरस पूनावाला हैं। सातवें पायदान पर पालोनजी मिस्त्री हैं, जिन की संपत्ति 11.4 अरब डॉलर है। इसके अलावा आठवें नंबर पर उदय कोटक हैं, जिनकी संपत्ति 11.3 अरब डॉलर है। नौवें स्थान पर गोदरेज फैमिली है, जिनकी संपत्ति 11 अरब ड़ॉलर है। वहीं दसवें नंबर में लक्ष्मी मित्तल हैं, जिनकी संपत्ति 10.3 अरब डॉलर है।
फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट 2020 में नए नाम
फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट 2020 में इस साल 9 नए नाम शामिल हुए हैं। इनमें इनफो ऐज के संस्थापक संजीव बिचचंदानी हैं। इसके अलावा भाई-बहन नितिन और निखिल कामथ, ये डिस्काउंट स्टॉक ब्रोकरेज के संस्थापक हैं। इसके अलावा विनोद सराफ, अरुण भारत राम और आरती इंडस्ट्रीज के भाई चंद्रकांत और राजेंद्र गोगरी का नाम भी इस लिस्ट में है।
यह भी पढ़ें : भूल जाओ FD, ऐसे Gold में निवेश कर पाएं ज्यादा रिटर्न
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
