नई दिल्ली, अक्टूबर 7। पिछले 12 महीनों में 257 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ भारत के 100 सबसे अमीरों की संपत्ति उछल कर 775 अरब डॉलर हो गयी है। 257 अरब डॉलर का मतलब है कि इन 100 लोगों की संपत्ति में 50 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। इस बात का खुलासा फोर्ब्स की भारत के 100 सबसे अमीरों की 2021 की लिस्ट में हुआ है। 100 सबसे अमीर लोगों की संपत्ति में शेयर बाजार में तेजी के कारण काफी इजाफा हुआ। 100 टॉप भारतीय अमीरों में से 80 फीसदी की दौलत पिछले एक साल में बढ़ी है। इनमें से 61 ऐसे रहे, जिनकी दौलत में 1 अरब डॉलर या इससे अधिक की बढ़ोतरी हुई है। लिस्ट में पहले पायदान पर रहे मुकेश अंबानी।
कितनी है अंबानी की दौलत
फोर्ब्स की भारत के 100 सबसे अमीरों की 2021 की लिस्ट में सबसे ऊपर मुकेश अंबानी हैं, जो 2008 के बाद से भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। इनकी कुल संपत्ति 92.7 अरब डॉलर है। अंबानी ने हाल ही में अपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के जरिए रिन्यूएबल सेक्टर में 10 अरब डॉलर के निवेश की योजना बनाई है। लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहे गौतम अडानी।
कितनी बढ़ी अडानी संपत्ति
भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की कुल मिला कर हुई दौलत में बढ़ोतरी का पांचवां हिस्सा इंफ्रास्ट्रक्चर टाइकून गौतम अडानी का रहा। वे अमीरों की लिस्ट में लगातार तीसरे साल दूसरे नंबर पर रहे। अडानी, जिन्होंने प्रतिशत और डॉलर दोनों मामलों में सबसे अधिक बढ़ोतरी दर्ज की, की दौलत अपनी सभी लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में तेजी के चलते 25.2 अरब डॉलर से लगभग तीन गुना बढ़ कर 74.8 अरब डॉलर हो गयी।
तीसरे नंबर पर शिव नादर
तीसरे नंबर पर शिव नादर रहे। सॉफ्टवेयर दिग्गज एचसीएल टेक्नोलॉजीज के संस्थापक की संपत्ति में 10.6 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। नादर को टेक्नोलॉजी सेक्टर में आई तेजी से काफी फायदा हुआ। रिटेलिंग मैग्नेट राधाकिशन दमानी ने अपना चौथा स्थान बरकरार रखा। उनकी कुल संपत्ति 15.4 अरब डॉलर से लगभग दोगुनी होकर 29.4 अरब डॉलर हो गई। उनकी सुपरमार्केट चेन एवेन्यू सुपरमार्ट्स ने मार्च को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष में 22 नए स्टोर खोले।
6 नए लोग हुए शामिल
इस लिस्ट में 6 नए लोग शामिल हुए। इनमें से आधे तेजी से बढ़ते केमिकल सेक्टर के बिजनेसमैन हैं। इनमें अशोक बूब (नंबर 93, 2.3 अरब डॉलर), दीपक नाइट्राइट के दीपक मेहता (नंबर 97, 2.05 अरब डॉलर) और एल्काइल एमाइन केमिकल्स के योगेश कोठारी (नंबर 100, 1.94 अरब डॉलर) शामिल हैं। डॉ लाल पैथलैब्स के कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद लाल (नंबर 87, 2.55 अरब डॉलर) ने भी लिस्ट में जगह बनाई।
11 लोग हुए बाहर
इस साल की लिस्ट में से पिछले साल के ग्यारह लोग बाहर हो गए। इस वर्ष की लिस्ट में जगह बनाने के लिए आवश्यक न्यूनतम राशि 1.94 अरब डॉलर थी, जो पिछले वर्ष 1.33 अरब डॉलर थी। इस साल की शुरुआत में शुरू हुई कोविड-19 की घातक दूसरी लहर से भारत की रिकवरी ने दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में निवेशकों का विश्वास बहाल किया। भारत ने अब तक 87 करोड़ से अधिक कोविड-19 वैक्सीन शॉट्स दिए हैं। ग्रोथ के ये अहम कारण रहे, जिससे अमीरों की संपत्ति बढ़ी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications