Bata and Adidas : बाटा इंडिया और एडिडास के बीच स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप होने वाली है। दोनों कंपनियों के बीच अब बातचीत आखिरी स्टेज पर पहुंच चुकी है और बेहद ही जल्द इसका ऐलान हो सकता हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले कुछ वक्त से बाटा और एडिडास के बीच पार्टनरशिप को लेकर बात चल रही हैं, इनकी बात अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। इस संबंध में जल्द ही घोषणा भी हो सकती है।

बाटा इंडिया और एडिडास के बीच स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप की खबर के बीच गुरुवार को बाटा इंडिया के शेयरों में 5.58 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। आज यानी गुरुवार 17 अगस्त 2023 को बाटा इंडिया के शेयर एनएसई पर 1739 रु के स्तर पर बंद हुए।
बाटा इंडिया जो 22 हजार करोड़ रु से ज्यादा के मार्केट कैप वाली कंपनी है। इस कंपनी ने देश में खुद को सबसे बड़े फुटवियर रिटेलर के रूप में स्थापित किया है।
बाटा ने महानगरों से लेकर छोटे शहरों तक में अपनी पहुंच बनायी है। देशभर में बाटा के 2 हजार 100 से ज्यादा स्टोर हैं। मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार कंपनी का प्लान आगामी समय में इस संख्या में इजाफा करना हैं।
नेट प्रॉफिट कम रहा
बाटा इंडिया ने चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में 106.8 करोड़ रु का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट कमाया है।[ हालांकि, कंपनी का यह नेट प्राॅफिट 1 वर्ष पहले की समान तिमाही के 119.3 करोड़ की तुलना में 10.3 फीसदी कम है। कंपनी के राजस्व की बात करें तो फिर कंपनी का राजस्व 958.1 करोड़ रु रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 943 करोड़ रु था।
मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार, इस वर्ष अप्रैल के महीने में यह खबर आई थी कि एलआईसी ने बाटा इंडिया में 6.88 लाख अतिरिक्त इक्विटी शेयर खरीदे हैं। इस खरीदी के बाद बाटा इंडिया में एलआईसी की हिस्सेदारी 4.47 प्रतिशत से बढ़कर 5 प्रतिशत हो गई है।
More From GoodReturns

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

एयरटेल का नया ₹899 वाला प्लान: क्या ₹859 वाला पैक बंद हो गया? जानें पूरी सच्चाई

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?



Click it and Unblock the Notifications