
New Pension Scheme : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पुरानी पेंशन स्कीम को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। वित्त मंत्री ने कहा है कि कर्मचारियों के एक वर्ग की मांग और कुछ विपक्षी पार्टियों शासित राज्यों की तरफ से पुरानी पेंशन योजना फिर से बहाल करने के फैसले के बीच नए पेंशन सिस्टम की समीक्षा की जाएगी। इसके लिए एक समिति का गठन का ऐलान किया गाय है। पुरानी पेंशन व्यवस्था के तहत कर्मचारियों को जो अंतिम सैलेरी मिलती है, उसका 50 फीसदी बतौर पेंशन दिया जाता है।
फाइनेंस बिल में 64 बदलाव
गठन किया जाने वाला पैनल वित्त सचिव टीवी सोमनाथन की अध्यक्षता में तैयार होगा। ये पैनल एक अप्रोच डेवलप करेगा जो आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए फिस्कल प्रूडेंस बनाए रखते हुए कर्मचारियों की जरूरतों को संबोधित करेगा। वित्त मंत्री ने यह जानकारी लोकसभा में वित्त विधेयक में 64 संशोधनों का ऐलान करते हुए दी है। विपक्षी दलों के विरोध के बीच 45 मिनट से भी कम समय में निचले सदन में किसी भी चर्चा के बिना ही डेब्ट फंड्स और सिक्योरिटी ट्रांजेक्शन टैक्स से संबंधित टैक्स बदलावों को मंजूरी दे दी गई।

कैसे बदली पेंशन व्यवस्था
सरकार के सामने पेंशन देनदारी बढ़ने की चिंता थी। इसी के मद्देनजर केंद्र सरकार ने जनवरी 2004 से, सभी नई भर्तियों के लिए एनपीएस को चुनने का विकल्प चुना, जिसमें सरकारी कर्मचारी पेंशन के लिए अपने वेतन का 10 फीसदी योगदान देते और सरकार भी इतना ही योगदान देती है। इसके बाद, मनमोहन सिंह सरकार ने भी राज्यों को एनपीएस में शामिल होने के लिए एक डिफाइंड लाभ योजना के बजाय डिफाइंड अंशदान (कर्मचारियों की ओर से योगदान) व्यवस्था चुनने को कहा।

एनपीएस के कितने हैं सब्सक्राइबर्स
इस समय इसके करीब 85 लाख ग्राहक हैं, जिनमें से 60 लाख से अधिक राज्यों के हैं और एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) 6.8 लाख करोड़ रुपये से अधिक की है। एनपीएस की शुरुआत के बाद से, केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए वार्षिक रिटर्न 9.2% से अधिक रहा है, जबकि राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए यह 9.1% से अधिक है। विपक्षी पार्टियों द्वारा शासित राज्य (राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब) ने एनपीएस से बाहर निकलने का फैसला किया है, लेकिन वे पेंशन फंड मैनेजर्स के पास जमा पैसे का रिफंड पाने में असमर्थ हैं, क्योंकि कानून इसके लिए प्रावधान नहीं करता। रिफंड न मिलने के चलते तीन राज्यों को या तो पिछले 16-17 वर्षों के लिए फंड उपलब्ध कराना होगा या एनपीएस पर टिके रहना होगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications