नई दिल्ली। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आज पहला बजट पेश किया जाएगा। यह बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी। इससे पहले पिछले साल फरवरी में चुनाव के चलते अंतरिम बजट आया था। वहीं इसके बाद जब बजट आया तो वह केवल 9 महीने के लिए ही था। यह पहला बजट होगा जो जिसे पूर्ण बजट कहा जाएगा। इसमें पूरे साल के लिए अनुमान और आवंटन किया जाएगा। पिछले साल फरवरी में पियूष गोयल ने बजट पेश किया था, जिसमें पीएम किसान योजना को लाया गया था। उसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीमारमण ने बजट पेश किया था, जिसमें उन्होंने सूटकेश लाने की परंपरा बदली थी। वहीं इस बार उम्मीद है कि बजट देश की आर्थिक सुस्ती को तोड़ने की दिशा तय करेगा।

इससे पहले कल यानी शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के साथ बजट सत्र की शुरुआत हुई थी। इसके बाद सरकार की ओर से आर्थिक सर्वे पेश किया गया।
-वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 8.50 बजे अपने निवास से रवाना होंगी
-सुबह 9 बजे वित्त मंत्रालय में वित्त मंत्री, वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर और अन्य अधिकारियों का फोटो सेशन
-इसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति भवन जाएंगी
-राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से बजट पेश करने की मंजूरी ली जाएगी
-सुबह 11 बजे लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी
-बजट पेश होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपनी प्रतिक्रिया देंगे
टैक्स स्लैब में बदलाव की उम्मीद
मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के इस बजट से मिडिल क्लास को काफी उम्मीदें हैं। अब 5-10 लाख रुपये के स्लैब पर इनकम टैक्स 20 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी किए जाने की मांग है। 10 लाख रुपये से 20 लाख रुपये की आमदनी पर टैक्स का दायरा 30 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी किए जाने की मांग है। इसके अलावा 20 लाख रुपये से ज्यादा आमदनी पर 30 फीसदी टैक्स की मांग है। जानकारों का कहना है कि अगर डायरेक्ट टैक्स कोड के दी गईं सिफारिशें मान ली गईं तो इनकम टैक्स के क्षेत्र काफी बदलाव नजर आएगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
