Valentine's Day iPhone Offers: वैलेंटाइन डे पर स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप तक पर शानदार डील और ऑफर्स की बहार आ जाती है। अब अगर आप भी आज शॉपिंग करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक खास ऑफर आ गया है। वैलेंटाइन डे के मौके पर आज आईफोन पर भी तगड़े ऑफर्स मिल रहे हैं। फ्लिपकार्ट ने वैलेंटाइन डे के उपलक्ष्य में अपना वैलेंटाइन डे सेल 2025 लॉन्च किया है, जिसमें लेटेस्ट एप्पल आईफोन समेत कई प्रोडक्ट्स पर शानदार छूट दी जा रही है।
यह सेल 7 फरवरी से शुरू हो रही है और 14 फरवरी 2025 तक चलेगी और यह उन लोगों के लिए शानदार मौका है जो डिस्काउंट कीमतों पर आईफोन खरीदना चाहते हैं। इसमें iPhone 16, iPhone 15 और अन्य फोन्स पर भी ऑफर्स दिए गए है। आइए इनके बारे में आपको बताते हैं।

फ्लिपकार्ट पर iPhone 16 और iPhone 16 Plus पर मिल रहे हैं धांसू ऑफर्स (Flipkart Valentine's Day Sale 2025)
नए iPhone मॉडल जैसे iPhone 16 और iPhone 16 Plus पर भी फ्लिपकार्ट छूट दे रहा है। iPhone 16 Plus अब 11,000 रुपये की छूट से कम होकर 78,999 रुपये में आपको इस सेल में मिल जाएगा। बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्डधारक 5,000 रुपये की अतिरिक्त छूट का भी फायदा उठा सकते हैं, जिससे कीमत 74,000 रुपये हो जाएगी।
पुराने आईफोन को एक्चेंज करने पर भी मिलेगी छूट (Flipkart Valentine's Day Sale 2025 iPhone Prices)
खरीदार पुराने iPhone को एक्सचेंज करके 7,000 रुपये तक की छूट भी पा सकते हैं। किस्त की प्लानिंग कर रहे हैं तो फ्लिपकार्ट iPhone 16 Plus के 128GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 12,333 रुपये प्रति माह से शुरू होने वाली नो-कॉस्ट EMI आपको मिल जाएगी।
iPhone 15 और iPhone 15 Plus पर मिलेंगे ये ऑफर्स (Best Deals On Apple iPhones)
iPhone 15 की शुरुआती कीमत 64,999 रुपये है, जबकि iPhone 15 Plus 68,999 रुपये में मिल जाएंगे। इसके अलावा साल 2022 में लॉन्च होने वाला iPhone 14, 53,999 रुपये की कीमत पर आपको मिल जाएगा।
अमेजॉन की सेल में इतने में मिलेगा iPhone 16 (Amazon Valentines Day Offer on iPhones)
अमेजॉन पर अभी iPhone 16 128GB (Ultramarine) वेरिएंट को 79,900 रुपये की जगह 8 प्रतिशत की छूट के बाद 73,900 रुपये में आप खरीद सकते है। इसमें आपको 6,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
आईफोन एक्सचेंज करने पर मिलेगी इतनी छूट (Valentine's Day Offers iPhone)
पुराना आईफोन एक्सचेंज करने पर आपको 22,800 रुपये तक की छूट भी मिल जाएगी। लेकिन टर्म और कंडिशन के अनुसार, मैक्जिमम डिस्काउंट के लिए पुराने फोन का अच्छी कंडीशन में होना जरूरी है। अमेजन पर बाकी वेरिएंट्स पर अलग-अलग ऑफर्स दिए जा रहे हैं। साथ ही यहां कुछ दूसरे बैंक ऑफर्स मौजूद हैं। ईएमआई का ऑप्शन अगर आप चुनना चाहते हैं तो 3,583 रुपये की शुरुआती कीमत पर EMI ऑप्शन का भी फायदा उठा सकते हैं। वहीं, आईफोन 15 पर आपको 79,900 की जगह ऑफर के बाद 71, 499 पर मिल रहा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक बंद हैं या खुला? बैंक जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications