Flipkart Hiring 2025: माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, एप्पल और कई बड़ी कंपनियों ने लेऑफ किया है। वहीं, दूसरी ओर ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart साल 2025 में हायरिंग करने जा रही है। कंपनी अपनी टीम में 5,000 नए कर्मचारी जोड़ने की तैयारी कर रही है। ये हायरिंग Flipkart की दो बड़ी प्लानिंग में से हैं। कंपनी ने क्विक कॉमर्स और फिनटेक को ध्यान में रखते हुए ये प्लानिंग की है।

Flipkart का ये है हायरिंग प्लान
इसके अलावा कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) प्रोजेक्ट्स में भी बड़ा निवेश कर रही है। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, Flipkart की चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर सीमा नायर ने 26 मई को हुए कंपनी के टाउनहॉल इवेंट 'Flipster Connect' में इस हायरिंग प्लान की जानकारी दी। इन हायरिंग में एक बड़ा हिस्सा Flipkart Minutes (कंपनी की हाइपरलोकल डिलीवरी सर्विस) और Super.money (उसका तेजी से बढ़ता फिनटेक प्लेटफॉर्म) से जुड़ी भूमिकाओं के लिए होगा।
कंपनी के सीईओ ने दी ये जानकारी
Flipkart के ग्रुप CEO कल्याण कृष्णमूर्ति ने कहा कि Flipkart Minutes बहुत अच्छा परफॉर्म कर रहा है और कंपनी के हाइपरलोकल मार्केट में मजबूत पकड़ बनाने के फोकस में है। उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी Super.money को तेजी से बढ़ा रही है, जो ग्राहकों को क्रेडिट और पेमेंट जैसे फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स प्रोवाइड कराता है। इस फिनटेक वर्टिकल की मांग लगातार बढ़ रही है, और इसी को ध्यान में रखते हुए नई हायरिंग के जरिए प्रोडक्ट डेवलपमेंट, टेक्नोलॉजी और बिजनेस से जुड़े कामों को मजबूती दी जाएगी।
कृष्णमूर्ति ने इस तरफ भी इशारा किया है कि कर्मचारियों के लिए एक ESOP (Employee Stock Ownership Plan) लिक्विडिटी इवेंट हो सकता है, लेकिन उन्होंने यह भी जोड़ा कि यह तभी संभव होगा जब कुछ निश्चित लक्ष्यों को हासिल किया जाए।
कंपनी का फाइनेंशियल परफॉर्मेंस
Flipkart पर अपने फाइनेंशियल परफॉर्मेंस को सुधारने का दबाव है। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी को अपनी हर महीने की कैश बर्न को लगभग आधा करने के लिए कहा गया है यानी $40 मिलियन से घटाकर $20 मिलियन तक कहा गया है। पूरे साल के लिए बर्न का टारगेट $250 मिलियन तय किया गया है।
कंपनी की ग्रोथ पर फोकस
इन चुनौतियों के बावजूद Flipkart ग्रोथ पर पूरा फोकस दे रही है। कंपनी ने जून तक ग्राहक और ऑर्डर वॉल्यूम में 30% ग्रोथ का फोकस रखा है। इस ग्रोथ को खासतौर पर फैशन सेगमेंट से बढ़ावा मिल रहा है। इसके अलावा हाइपरलोकल डिलीवरी और फिनटेक बिजनेस भी ग्रोथ में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications