नयी दिल्ली। भारत में इस साल की शुरुआत से अब तक कई स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं। देश में नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने के लिए कई ब्रांड्स ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का रुख किया है। विभिन्न ऑनलाइन स्टोर्स के माध्यम से कई स्मार्टफोन्स के लिए सेल भी पेश की गई। इन प्लेटफॉर्म्स में से एक है फ्लिपकार्ट। फ्लिपकार्ट जैसे प्लेटफॉर्म पर सेल के जरिए दमदार स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट दिया जाता है। इस समय फ्लिपकार्ट पर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर वाले स्मार्टफोन्स पर 60 फीसदी तक की छूट मिल रही है। मगर ध्यान रहे कि आप इस सेल में सस्ते स्मार्टफोन सिर्फ आज रात 12 बजे तक खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन से स्मार्टफोन्स पर मिल रहा है डिस्काउंट।
एमआई मिक्स 2 पर 60 फीसदी छूट
एमआई के मिक्स पर आपको फ्लिपकार्ट पर 60 फीसदी की छूट मिलेगी। 4जी एलटीई से लैस से इस फोन में 5.99 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले, एड्रेनो 540 जीपीयू के साथ 2.45GHz ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 835 64-बिट 10nm मोबाइल प्लेटफॉर्म, डु्अल सिम, 12 मेगापिक्सेल का रियर और 5 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं रेडमी के20 प्रो पर 13 फीसदी की छूट मिल रही है। इसके रियर में 3 कैमरे हैं, जो 48, 8 और 13 मेगापिक्सेल के हैं। फोन में 20 मेगापिक्सेल का दमदार फ्रंट कैमरा दिया गया है। साथ ही ये 4000 एमएएच की बैटरी से लैस है।
वीवो एनईएक्स पर 40 फीसदी की छूट
वीवो एनईएक्स स्मार्टफोन पर आपको 40 फीसदी की छूट मिलेगी। 6.59-इंच (2316 × 1080 पिक्सल) फुल एचडी+ सुपर AMOLED 19.3:9 आस्पेक्ट रेश्यो डिस्प्ले वाले इस फोन में 8 जीबी रैम और 128 इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसमें 12 मेगापिक्सेल ड्यूल पीडी रियर कैमरा + सेकेंडरी 5 मेगापिक्सेल का कैमरा है। इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सेल का कैमरा मौजूद है। वीवो एस1 प्रो पर 4 फीसदी डिस्काउंट मिल रहा है। फोन में 4500 एमएएच की दमदार बैटरी है। साथ ही 8 जीबी रैम और 128 इंटरनल स्टोरेज भी है। इसका फ्रंट कैमरा 32 मेगापिक्सेल का है। साथ ही इसके रियर में 4 कैमरे हैं।
वीवो जेड1 एक्स पर 15 फीसदी डिस्काउंट
वीवो जेड1 एक्स पर 15 फीसदी डिस्काउंट मिल रहा है। इस फोन में 6.38 की फुल एचडी+ डिस्प्ले है। ये फोन भी 4 कैमरा सेट-अप से लैस है। जबकि इसके फ्रंट में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सेल का दमदार कैमरा है। फोन में 4500 की बैटरी है। इसमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज है। वहीं वीवो जेड1 प्रो पर आपको 14 फीसदी डिस्काउंट मिल जाएगा। ये फोन भी 6 जीबी रैम और 128 इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। इस फोन में डुअल सिम, 5000 एमएएच की बैटरी, 32 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा और 6.53 इंच की डिस्प्ले है।
ओप्पो ए9 2020 पर 10 फीसदी की छूट
ओप्पो ए9 2020 पर आपको 10 फीसदी की छूट मिलेगी। इस फोन में 6.5 की फुल एचडी+ डिस्प्ले है। ये फोन भी 4 कैमरा सेट-अप से लैस है। जबकि इसके फ्रंट में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सेल का कैमरा है। फोन में 5000 की बैटरी है। इसमें 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज है। वहीं वीवो वी19 पर आपको 9 फीसदी डिस्काउंट मिल जाएगा। ये फोन 8 जीबी रैम और 128/256 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। इस फोन में डुअल सिम, 4500 एमएएच की बैटरी, 32 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है। इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सेल का वाइड एंगल सैकंडरी कैमरा भी है।
सैमसंग गैलेक्सी ए71 पर 5 फीसदी छूट
सैमसंग गैलेक्सी ए71 पर 5 फीसदी छूट मिलेगी। इस फोन में 6.7 की फुल एचडी+ डिस्प्ले है। ये फोन भी 4 कैमरा सेट-अप से लैस है। इसके फ्रंट में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सेल का कैमरा है। फोन में 4500 की बैटरी है। इसमें 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज है, जिसे 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं ओप्पो ए52 पर आपको 15 फीसदी डिस्काउंट मिल जाएगा। ये फोन 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में डुअल सिम, 5000 एमएएच की बैटरी और 8 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है।
वीवो एक्स50 प्रो पर 15 फीसदी डिस्काउंट
वीवो एक्स50 प्रो पर 15 फीसदी डिस्काउंट मिल रहा है। इस फोन में 6.56 की फुल एचडी+ डिस्प्ले है। ये फोन भी 4 कैमरा सेट-अप से लैस है। इसके फ्रंट में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सेल का कैमरा है। फोन में 4315 की बैटरी है। इसमें 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज है। वहीं रियलमी एक्स3 पर आपको 7 फीसदी डिस्काउंट मिल जाएगा। ये फोन 6/8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। इस फोन में डुअल वोल्ट सिम, 4200 एमएएच की बैटरी और 16 तथा 8 मेगापिक्सेल के दो फ्रंट कैमरे हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
