कोरोना काल में ऑनलाइन शॉपिंग का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। इस महामारी के दौर में ऑनलाइन ग्रॉसरी डिलीवरी में काफी तेजी आई है। लोग राशन से लेकर घर से कई सारे सामान ऑनलाइन ही ऑर्डर कर रहे हैं।
नई दिल्ली: कोरोना काल में ऑनलाइन शॉपिंग का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। इस महामारी के दौर में ऑनलाइन ग्रॉसरी डिलीवरी में काफी तेजी आई है। लोग राशन से लेकर घर से कई सारे सामान ऑनलाइन ही ऑर्डर कर रहे हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ने अपनी हाइपरलोकल डिलीवरी सेवा फ्लिपकार्ट क्विक की लॉन्चिंग की घोषणा की है। बता दें कि इस सेवा से ग्राहकों को 90 मिनट में ग्रॉसरी, ताजा सब्जियां, मांस और मोबाइल फोन्स जैसे उत्पादों की डिलीवरी हो सकेगी। फ्लिपकार्ट के वाइस प्रेसिडेंट के मुताबिक, यह सुविधा अभी बेंगलुरु में चुनिंदा लोकेशन्स पर उपलब्ध होगी। धीरे-धीरे बढ़ाकर इसे कंपनी साल के आखिर तक 6 बड़े शहरों में विस्तारित कर देगी। 1 अगस्त से बदल जाएंगे ये 10 नियम, पड़ेगा आप पर सीधा असर ये भी पढ़ें

90 मिनट में इन जगहों पर मिलेगी ग्रॉसरी
फ्लिपकार्ट क्विक के पहले चरण के तहत ग्राहकों को ग्रॉसरी, फ्रेश प्रॉड्यूस, डेयरी, मीट, मोबाइल फोन्स, इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सेसरीज, स्टेशनरी आइटम्स और होम एक्सेसरीज जैसी कैटेगरी में 2000 से अधिक प्रॉडक्ट उपलब्ध होंगे। ग्राहक इनमें से अपने प्रॉडक्ट चुनकर डिलीवरी के लिए अगले 90 मिनट या 2 घंटे का स्लॉट बुक कर सकते हैं। उन्हें सामान की डिलीवरी सुबह 6 बजे से आधी रात के बीच मिलेगी। मिनिमम डिलीवरी फीस 29 रुपये होगी। बेंगलुरु में अभी फ्लिपकार्ट क्विक की सर्विस जिन जगहों पर मिलेगी, उनमें व्हाइटफील्ड, पनाथुर, एचएसआर लेआउट, बीटीएम लेआउट, बानाशंकरी, केआर पुरम और इंदिरानगर शामिल हैं। इसके अलावा हमने फल व सब्जी और मीट कैटेगरी को भी लॉन्च किया है। हमने स्टोरेज विकसित किया है, जहां हमारे कई सेलर्स अपनी इन्वेंटरी रख सकते हैं।
फ्लिपकार्ट ने लोकल स्टोर्स चेन्स के साथ की साझेदारी
पिछले कुछ महीनों में फ्लिपकार्ट ने स्पेन्सर्स और विशाल मेगा मार्ट जैसी रिटेल चेन्स के साथ हाथ मिलाया है ताकि ग्रॉसरी और जरूरी सामानों की विभिन्न शहरों में हाइपरलोकल डिलीवरी हो सके। फ्लिपकार्ट के वाइस प्रेसिडेंट के मुताबिक आगे चलकर कंपनी विभिन्न शहरों में लोकल स्टोर्स चेन्स के साथ भी साझेदारी करेगी। इसके अलावा फ्लिपकार्ट निंजाकार्ट और शैडोफैक्स जैसी कंपनियों के साथ अपनी पार्टनरशिप का भी फायदा लेगी। बेंगलुरु में फ्लिपकार्ट क्विक की शुरुआत शैडोफैक्स के साथ मिलकर की है और वे 90 मिनट में प्रॉडक्ट्स की डिलीवरी करेंगे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
