नई दिल्ली, जून 28। दिग्गज ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट की मॉनसून धमाका सेल चल रही है। इस सेल की शुरुआत 26 जून से हो चुकी है। ये सेल 30 जून तक चलेगी। सेल में आपको एसी, कूलर और वाशिंग मशीन जैसे प्रोडक्ट्स पर भारी छूट मिल जाएगी। होम अप्लायंसेज की एक बड़ी रेंज पर कंपनी शानदार डील और डिस्काउंट ऑफर कर रही है। जिन कंपनियों के प्रोडक्ट्स पर आपको डिस्काउंट मिलेगा उनमें वोल्टास, सैमसंग, व्हर्लपूल, क्रॉम्पटम और ऊषा शामिल हैं।
वोल्टास और सैमसंग
इस सेल में वोल्टास के 1.5 टन 5-स्टार स्प्लिट इन्वर्टर एसी पर 29,500 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है है। इस दमदार एसी की कूलिंग कैपेसिटी 5200 वॉट की है। वहीं बात करें 1 टन वाले सैमसंग के स्प्लिट इन्वर्टर एसी की तो वो 15,500 रुपये की छूट पर बिक रहा है। यह एसी कॉपर कंडेनसर और डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आता है।
व्हर्लपूल और ओनिडा
फ्लिपकार्ट की मॉनसून धमाका सेल में व्हर्लपूल के एक दमदार एसी पर भारी छूट रही है। ये है कंपनी का स्प्लिट इन्वर्टर एसी, जिसे आप 22,430 रुपये की छूट पर खरीद सकते है। इस एसी की क्षमता 1.5 टन है और इसमें कॉपर कंडेनसर है। इसी तरह ओनिडा के 1.5 टन स्प्लिट डुअल इन्वर्टर एसी पर 25,000 रुपये की छूट है। इससे आप ये एसी सिर्फ 28,490 रुपये में खरीद सकते हैं। यह डुअल रोटरी हैवी-ड्यूटी कंप्रेसर के साथ आता है।
ब्लू स्टार एसी और हिंडवेयर कूलर
ब्लू स्टार का 1.5 टन स्प्लिट इन्वर्टर एसी सेल में 20,010 रुपये की छूट के साथ 28,490 रुपये में बिक रहा है। इस शानदार एसी में ब्रश डीसी मोटर दी गयी है। कूलरों की रेंज में आ जाएं तो 8,898 रुपये की कीमत वाले हिंदवेयर 85एल डेजर्ट एयर कूलर पर 5,192 रुपये की छूट मिल रही है। इस कूलर की कूलिंग क्षमता 450 वर्ग फीट है। इसमें 40 फीट का एयर थ्रो है।
ओरिेएंट और क्रॉम्पटन कूलर
ओरिएंट इलेक्ट्रिक का 85एल डेजर्ट एयर कूलर 17,290 रुपये में बिकता है। हालांकि इस पर सेल में 8,291 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। डिस्काउंट के बाद इसे आप सिर्फ 8,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस डेजर्ट कूलर के टैंक की क्षमता 85 लीटर है। वहीं 17,200 रु की कीमत वाला क्रॉम्पटन 75-लीटर डेजर्ट एयर कूलर वर्तमान में 7,471 रुपये की छूट के साथ 9,729 रुपये में बिक रहा है। यह 45 फीट एयर थ्रो के साथ आता है। इसमें 75 लीटर का टैंक है।
ऊषा और बजाज कूलर
इस लिस्ट में सबसे किफायती कूलरों में से एक ऊषा 20एल रूम कूलर 2,881 रुपये की छूट के साथ 5,299 रुपये में बिक रहा है। इस कॉम्पैक्ट कूलर को छोटे साइज के कमरों के लिए खरीदा जा सकता है। यह 15 फीट तक एयर थ्रो करता है और इसकी ऊंचाई 66 सेमी है। कॉम्पैक्ट कूलर की तलाश करने वालों के लिए एक और ऑप्शन है। ये है बजाज कूलर। चल रही सेल में ये कूलर 5,823 रुपये में बिक रहा है। यह कूलर 30 फीट एयर थ्रो करता है। इस कूलर की ऊंचाई 84.5 सेमी है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications