अगर आप स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। नए स्मार्टफोन खरीदने के लिए ऑनलाइन सेल का इंतजार कर रहे हैं तो बढ़िया मौका है।
नई दिल्ली: अगर आप स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। नए स्मार्टफोन खरीदने के लिए ऑनलाइन सेल का इंतजार कर रहे हैं तो बढ़िया मौका है। साल 2020 के खत्म होने से पहले ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट एक बार फिर ग्राहकों के लिए सेल लेकर आई है। फ्लिपकार्ट मोबाइल ईयर एंड सेल का आगाज़ आज यानी 29 दिसंबर से हो गया है। तीन दिनों तक चलने वाली फ्लिपकार्ट सेल 31 दिसंबर तक लाइव रहेगी।

सेल में 10% का अडिशनल डिस्काउंट
इस सेल में आईफोन एक्सआर, आईफोन एसई (2020), मोटो G9, मोटोरोला रेजर (2019), Poco X3, रियलमी 6 जैसे टॉप स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। सेल में सैमसंग गैलेक्सी F41, वीवो वी 20 प्रो जैसे पावरफुल फोन को भी कम कीमत में घर लाया जा सकता है। तीन दिन तक चलने वाली इस सेल फ्लिपकार्ट ने आईसीआईसीआई बैंक के साथ पार्टनरशिप की है, जिसके तहत मोबाइल ईयर एंड सेल में 10% का अडिशनल डिस्काउंट दिया जाएगा।
नो कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर का फायदा
इस सेल में ग्राहक नो कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर का फायदा भी पा सकेंगे। रियलमी X3 सुपरजूम स्मार्टफोन को खरीदने पर आपको 4,000 रुपये की छूट मिल सकती है। इस फोन की कीमत 27,999 रुपये है जो इस सेल में आपको 23,999 रुपये में मिलेगा। इस फोन में 6.57-इंच का फुल एचडी+ 120Hz डिस्प्ले, 64MP क्वाड रियर कैमरा सेटअप, डुअल फ्रंट कैमरा, एक क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर, और 8जीबी RAM + 128जीबी स्टोरेज है।
इन स्मार्टफोन पर भी मिलेगा छूट
शियोमी रेडमी नोट 8 को 11,499 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है। फ्लिपकार्ट की मोबाइल इयर सेल 2020 के दौरान ग्राहक रेडमी 9i 4जीबी वेरिएंट को सिर्फ 8,299 रुपये में खरीद सकते हैं। रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स को डिस्काउंट के बाद 15,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, जो कि इसके 6जीबी+128जीबी मॉडल के लिए है। सेल की माइक्रोसाइट से पता चला है कि Mi 10T सीरीज़ को एक्सेंच और बैंक ऑफर के बाद 30,999 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है। फोन की असल कीमत 39,999 रुपये है। इसके बाद अगर ग्राहक आईसीआईसीआई बैंक कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें ये 29,999 रुपये में मिल जाएगा।
वहीं पोको X3 को 15,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा एंट्री लेवल फोन पोको C3 को 9,999 रुपये में और पोको X2 को 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। सेल में रियलमी 6 को 11,999 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 10+ के 12जीबी और 256जीबी स्टोरेज को डिस्काउंट के बाद 54,999 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं सैमसंग के गैलेक्सी F41 के 6जीबी+128जीबी को 15,499 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है।
एक्सचेंज ऑफर
सैमसंग गैलेक्सी F41, ओप्पो Reno 2F और मोटोरोला वन फ्यूजन + की खरीद पर 1000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। वीवो V20 Pro और वीवो Y50 स्मार्टफोन को 2,500 रुपये के एक्सचेंज ऑफर में खरीद पाएंगे।
More From GoodReturns

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

आज 2 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K-24K के ताजा रेट

SEBI के नए बायबैक नियम लागू: अब ओपन-मार्केट में निवेश से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications