Flipkart Work From Office Policy: ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने वर्क फ्रॉम होम पॉलिसी को खत्म कर दिया है। अब इस कंपनी के सभी कर्मचारियों को हफ्ते में पांच दिन ऑफिस से ही काम करना होगा। यह फैसला कोविड के बाद से कंपनी के कर्मचारियों को ऑफिस से काम करने के लिए लिया गया है।

कोविड 19 के समय दिया गया था वर्क फ्रॉम होम (Flipkart Work From Office Policy Update)
कोविड-19 महामारी के दौरान, फ्लिपकार्ट ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की सुविधा दी थी। हालांकि, अब कंपनी ने सभी कर्मचारियों को हफ्ते में पांच दिनों के लिए ऑफिस से काम करने अनिवार्य कर दिया है। ये फैसला स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस से लागू किया जाएगा।
कंपनी ने सबसे पहले सीनियर कर्मचारियों को ऑफिस से काम करने के लिए कहा है। फ्लिपकार्ट ने साल 2020 से ही अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की सुविधा दी थी और अब इस पॉलिसी को कंपनी ने वापस लेने का फैसला लिया है।
सभी के लिए लागू हुई वर्क फ्रॉम ऑफिस पॉलिसी
अप्रैल से ही ऑफिस से काम करने का नियम लागू हो गया है, जिसमें सभी कर्मचारियों को ईमेल में सभी वर्किंग दिनों में ऑफिस आने के लिए कहा गया है। ईमेल में दी गई जानकारी के अनुसार, कंपनी का मानना है कि ऑफिस में काम करने से टीमों के बीच बेहतर सहयोग, कम्यूनिकेशन और तालमेल अच्छा होता है। कंपनी का फोकस कर्मचारियों के बीच एक मजबूत रिलेशन को बढ़ावा देना और कंपनी लक्ष्यों पर ध्यान दे सकते हैं। साथ ही, इससे नए कर्मचारियों के लिए ऑफिस में सीखने और आगे बढ़ने का एनवायरनमेंट बनेगा।
एनटीडीवी प्रॉफिट की रिपोर्ट के अनुसार, कर्मचारियों ने बताया कि सभी कर्मचारियों को पांच दिन के लिए ऑफिस आने को कहा गया है और जूनियर लेवल के कर्मचारियों को तीन दिन ऑफिस से काम करने को कहा गया है।
अन्य कंपनियों में भी लागू हुई वर्क फ्रॉम ऑफिस पॉलिसी
फ्लिपकार्ट के अलावा, अन्य कंपनियां जैसे Amazon और Meesho ने भी अपने कर्मचारियों को हफ्ते में 5 दिन ऑफिस से काम करने के लिए आदेश दिया है। ब्लिंकइट और जेप्टो जैसी कंपनियों ने भी अपने ऑफिस स्पेस में बदलाव किया है ताकि सभी कर्मचारियों को समायोजित किया जा सके।
हालांकि, स्विगी अभी भी फ्लिसिबलिटी पॉलिसी अपनाई हुई है। Swiggy में ज्यादातर कर्मचारी हफ्ते में तीन दिन ऑफिस से और दो दिन घर से काम करते हैं।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
