Flipkart-Axis Credit Card : जो लोग फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर शॉपिंग करना पसंद करते हैं उनके लिए फ्लिपकार्ट एक अच्छी खबर लाया है। फ्लिपकार्ट ने एक्सिस बैंक के साथ मिलकर अपने ग्राहकों के लिए एक खास क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है। फ्लिपकार्ट ने एक्सिस बैंक के साथ मिलकर एक सुपर एलिट क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है। सुपर एलिट क्रेडिट कार्ड की मदद से ग्राहक फ्लिपकार्ट, मिंत्रा और क्लियरट्रिप पर 20,000 रुपये के रिवॉर्ड का लाभ उठा सकते हैं। फ्लिपकार्ट के प्लस के ग्राहक एक पेमेंट पर अधिकतम 400 सुपरकॉइन पा सकते हैं। क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल से अन्य प्लेटफार्म पर 100 रुपये खर्च पर ग्राहकों को दो सुपरकॉइन का लाभ मिलेगा।
फ्लिपकार्ट पर खरीदारी करने से मिलेगा एक्स्ट्रा सुपर क्वाइन
फ्लिपकार्ट ने कार्ड की खुबी बताते हुए कहा कि कार्ड के माध्यम से खरीदारी करने वाले ग्राहकों को 500 फ्लिपकार्ट सुपरकॉइन के साथ हर लेनदेन पर चार गुना सुपरकॉइन का लाभ मिलेगा। साथ ही ग्राहक फ्लिपकार्ट, मिंत्रा, क्लियरट्रिप, फ्लिपकार्ट हेल्थ+ और फ्लिपकार्ट होटल पर 20,000 रुपये तक के रिवार्ड का फायदा उठा सकेंगे। फ्लिपकार्ट इस कार्ड के माध्यम से 45 करोड़ ग्राहकों को कम कीमत पर अच्छा और किफायती प्लेटफार्म उपलब्ध कराना चाहती है।
ग्राहकों को मिलेगा लाभ
कंपनी ने कार्ड के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि क्रेडिट कार्ड पर प्रति 100 रुपये के खर्च पर ग्राहकों को 8 सुपरकॉइन मिलेंगे। ग्राहक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर अधिकतम 200 सुपरकॉइन पा सकते हैं। अगर आप फ्लिपकार्ट प्लस ग्राहक हैं तो 100 रुपये खर्च करने पर 16 सुपरकॉइन क्रेडिट किया जाएगा। फ्लिपकार्ट के प्लस ग्राहक एक पेमेंट पर अधिकतम 400 सुपरकॉइन पा सकते हैं। क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल से अन्य प्लेटफार्म पर 100 रुपये खर्च पर ग्राहकों को दो सुपरकॉइन का लाभ मिलेगा।
क्या लगेगा चार्ज
एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने के लिए ग्रोगकों को 500 रुपये की एनुअल फीस का भरना होगा। कंपनी का कहना है कि एक साल में 2 लाख रुपये से अधिक का खर्च करने पर क्रडिट कार्ड की वार्षिक शुल्क मॉफ कर दी जाती है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications