Flipkart IPO: एक के बाद एक आईपीओ खुल रहे हैं. बाजार में अब एक और कंपनी आईपीओ लाने की तैयारी में है. ई-कॉमर्स सेक्टर की दिग्गज कपनी फ्लिपकार्ट 36 बिलियन डॉलर प्राइस की आईपीओ लाने की तैयारी में ह. इसे फ्लिपकार्ट अगले 12-15 महीनों में लॉन्च कर सकती है. इसके अलावा कंपनी को लेकर एक और अपडेट है.
भारत से बाहर होगा हेड ऑफिस
ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट अपना हेड ऑफिस भारत से ट्रांसफर करना चाहती है. इसे सिंगापुर करने की योजना पर काम कर रही है. जबकि कंपनी अगले साल के अंत या 2026 की शुरुआत में आईपीओ लॉन्च कर सकती है. फ्लिपकार्ट ने आईपीओ को लेकर यह फैसल के हालिया फंडिंग राउंड के बाद लिया, जिसमें इसने लगभग 1 बिलियन डॉलर जुटाए हैं. इसमें Google से 350 मिलियन डॉलर शामिल हैं. यह बाजार की स्थितियों के कारण 2021 में IPO चर्चाओं को रोकने के बाद लिया गया है.
सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति फ़्लिपकार्ट को बेहतर वित्तीय प्रदर्शन की ओर ले जा रहे हैं, जबकि इंडस्ट्री एवरेज से ज्यादा ग्रोथ बनाए रख रहे हैं. कंपनी अपने ऑपरेशंस में कॉस्ट कटिंग और रीस्ट्रक्चरिंग कर रही है. इसने अपने बिग बिलियन डेज़ सेल के दौरान डबल डिजिट की ग्रोथ दर्ज की.

इस दिशा में है कंपनी का ऑफिस
फ़्लिपकार्ट व्यवसायिक प्राथमिकताओं को भी एडजस्ट कर रहा है. साथ ही प्रोफिटिबिलिटी पर फोकस कर रहा है. इसके अलावा पेमेंट, लोन और एडवर्टाइजमेंट में विस्तार कर रहा है. क्योंकि ये सेक्टर अब आय में अहम योगदान देते हैं. FY24 में फ़्लिपकार्ट इंटरनेट ने ऑपरेशनल रेवेन्यू में 21% की ग्रोथ और घाटे में 41% की कमी दर्ज की. जबकि विज्ञापन आय में 50% से अधिक की ग्रोथ दर्ज की गई. फ्लिपकार्ट सौ से ज़्यादा डार्क स्टोर ऑपरेट करती है, जो कि शॉर्ट कॉमर्स में अमेज़न से प्रतिस्पर्धा की उम्मीद कर रहा है.
एनलिस्ट्स ने बताया कि फ्लिपकार्ट ने त्यौहारी सीज़न के दौरान एक ऐसे बाज़ार में अपनी अग्रणी स्थिति बनाए रखी, जिसकी ग्रॉस सेल 1 लाख करोड़ रुपये तक पहुँच गई. वॉलमार्ट के महत्वपूर्ण निवेश से उसे फ्लिपकार्ट की लिस्टिंग पर भारी रिटर्न मिलने की उम्मीद है. इसके बाद टाइगर ग्लोबल, एक्सेल और सह-संस्थापक बिन्नी बंसल जैसे शुरुआती सपोर्टर्स के सफल तरीके से बाहर निकलने की संभावना है.
More From GoodReturns

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Flipkart पर फिर शुरू हुआ BOBCARD ऑफर: ₹1,250 की बचत का मौका, जानें नियम

Behari Lal IPO Listing: 63% प्रीमियम पर शेयरों की शानदार एंट्री, अब क्या करना है?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना



Click it and Unblock the Notifications