नई दिल्ली, सितंबर 13। फ्री में कोई भी प्रोडक्ट किसे बुरा लगता है। खास कर अगर प्रोडक्ट गूगल जैसी कंपनी का हो तो क्या कहने। लोगों को डिस्काउंट से भी अधिक अच्छे ऐसे प्रोडक्ट लगते हैं, जो लगभग फ्री में मिलें। जैसे कि इस समय गूगल का एक शानदार प्रोडक्ट फ्लिपकार्ट पर 1 रु में मिल रहा है। आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट अकसर इलेक्ट्रॉनिक आइटम पर छूट की पेशकश करती रहती है। मगर इस समय जो ऑफर चल रहा है वो काफी शानदार है। जानते हैं इस ऑफर की पूरी डिटेल।
जोरदार है ऑफर
फ्लिपकार्ट, जो कि एक ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म है, पर जो ऑफर पेश किए जाते रहते हैं, उससे इसे और अधिक पसंद किया जा रहा है। ग्राहक अच्छे ऑफर चाहते हैं जो कि फ्लिपकार्ट पर मिलते रहते हैं। यही कारण है कि लोगों के बीच फ्लिपकार्ट को पसंद करने वालों की संख्या बढ़ रही है। इस समय गूगल नेस्ट मिनी स्पीकर फ्लिपकार्ट पर सिर्फ 1 रु में मिल जाएगा।
सस्ते में मिलेगा स्मार्टफोन
फ्लिपकार्ट पर इस समय गूगल के एक दमदार स्मार्टफोन पर भारी छूट मिल रही है। ये स्मार्टफोन गूगल पिक्सेल सीरीज का है। ये है गूगल पिक्सेल ए। इस फोन में 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज है। इस स्मार्टफोन पर कोई डायरेक्ट छूट नहीं दी जा रही है। मगर कुछ ऑफर्स आपको यह फोन काफी सस्ते में दिला सकते हैं।
ये हैं ऑफर्स
गूगल पिक्सेल 4ए की कीमत 31,999 रुपये है। मगर इस स्मार्टफोन पर बैंक ऑफर मिल रहे हैं। गूगल पिक्सेल 4ए को इस समय फ्लिपकार्ट से ऐक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदने पर 5 फीसदी अनलिमिटेड कैशबैक दिया जा रहा है। वहीं यदि आप खरीदारी बैंक ऑफ बड़ौड़ा के मास्टर कार्ड के डेबिट कार्ड या आईसीआईसीआई बैंक के मास्टर कार्ड डेबिट या क्रेडिट कार्ड से करें, जो कि आपका पहली ट्रांजेक्शन हो, तो 10 फीसदी छूट ली जा सकती है। यदि आपके पास अमेरिकन एक्स्प्रेस से मिला हुआ आईसीआईसीआई बैंक, इंडसलैंड बैंक और एसबीआई कार्ड या मोबीक्विक से पहली ट्रांजेक्शन की जाए तो 20 फीसदी डिस्काउंट मिलेगा।
1 रु में गूगल नेस्ट मिनी
जैसा कि हमने बताया कि गूगल पिक्सेल 4ए पर बैंक ऑफर उपलब्ध हैं। मगर इस पर एक और बड़ा बेनेफिट दिया जा रहा है। ये है 1 रु की कीमत पर गूगल नेस्ट मिनी स्पीकर। यानी अगर आप गूगल पिक्सेल 4ए को खरीदें तो आपको गूगल नेस्ट मिनी स्पीकर सिर्फ 1 रु की कीमत पर मिलेगा। ये ऑफर फ्लिपकार्ट पर 30 सितंबर तक चालू है।
गूगल पिक्सेल 4ए के फीचर्स
कैमरे के मामले में गूगल पिक्सेल 4ए में 12.2-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह एंड्रॉइड 10 पर चलता है लेकिन इसे एंड्रॉइड 11 में अपग्रेड किया जा सकता है। इसमें 3,140 एमएएच की बैटरी है जो 18 वाट फास्ट चार्जिंग तकनीक को सपोर्ट करती है। अन्य कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। बात गूगल नेस्ट मिनी की करें तो डिजाइन के मामले में गूगल का नेस्ट मिनी काफी हद तक ओरिजिनल मिनी जैसा ही दिखता है। इसके बाहरी हिस्से पर फैब्रिक है, जो गूगल का कहना है कि 100 फीसदी पोस्ट-कंज्यूमर रीसाइकिल्ड प्लास्टिक की बोतलों से बनाया गया है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications