नयी दिल्ली। अगर आप स्टूडेंट हैं और कुछ दिन के लिए काम की तलाश में हैं तो ये खबर आपके काम की है। ई-कॉमर्स दिग्गज फ्लिपकार्ट कुछ दिन कमाने का मौका लेकर आई है। फ्लिपकार्ट ने देश भर के स्टूडेंट्स के लिए फ्लिपकार्ट इंटर्नशिप की घोषणा की है। फ्लिपकार्ट लॉन्चपैड इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत 21 अलग-अलग लोकेशन से ग्रेजुएट स्टूडेंट इसके सप्लाई चेन बिजनेस में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के साथ इंटर्न कर सकते हैं। फ्लिपकार्ट ने एक बयान में कहा है कि इससे ई-कॉमर्स इंडस्ट्री के लिए ट्रेन्ड प्रोफेश्नल्स का एक ईकोसिस्टम तैयार होगा। आइए जानते इस इंटर्नशिप के दौरान आपको कितने पैसे मिलेंगे और साथ ही जानते हैं अप्लाई करने का पूरा प्रोसेस।
कैसे करें अप्लाई
फ्लिपकार्ट ने ऐलान किया है कंपनी बिनौला (हरियाणा), भिवंडी (महाराष्ट्र), उलुबेरिया और दनकुनी (पश्चिम बंगाल) और मलुर (कर्नाटक), मेडल (तेलंगाना) सहित 21 लोकेशनों से स्टूडेंट्स की भर्ती के लिए शैक्षणिक संस्थानों के साथ मिलकर काम कर रही है। किसी संस्थान ने फ्लिपकार्ट के साथ समझौता किया है या नहीं ये चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को अपने संबंधित कॉलेजों से संपर्क करना होगा। बता दें कि भारत में टियर-2 शहरों में रहने वाले ग्रेजुएट स्टूडेंट्स के लिए ये इंटर्नशिप होगी।
कितने दिन की होगी इंटर्नशिप और कितने मिलेंगे पैसे
यह 45 दिनों की पेड इंटर्नशिप होगी जहां स्टूडेंट्स सप्लाई चेन मैनेजमेंट में काम करने के लिए जरूरी कौशल सीखेंगे। फ्लिपकार्ट के सीनियर वाइस-प्रेसिडेंट अमितेश झा ने कहा है कि इंटर्नशिप्स प्रोफेशनल दुनिया में पैर जमाने के साथ-साथ युवा छात्रों में काफी उत्साह पैदा करती हैं। हमारा इंटर्नशिप प्रोग्राम स्टूडेंट्स के ओवरऑल डेवलपमेंट के लिए काम करता है। जहां तक पैसों का सवाल है तो हर इंटर्न को प्रति दिन 500 रुपये का भुगतान किया जाएगा। मगर वेतन विभिन्न राज्य में अलग-अलग हो सकता है।
किस तरह होगा काम
ये इंटर्नशिप वर्क फ्रॉम होम नहीं है। शामिल होने पर छात्रों को पूरे भारत में फ्लिपकार्ट फैसिलिटीज में ट्रेन्ड किया जाएगा। कंपनी ने कहा है कि कोरोनोवायरस महामारी के बीच इंटर्न के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए पुख्ता इंतजाम होंगे। फैसिलिटीज में प्रवेश करने से पहले अनिवार्य थर्मल स्क्रीनिंग, सोशल डिस्टेंसिंग और आरोग्य सेतु ऐप के उपयोग जैसे उपाय किए जाएंगे।
कितने छात्रों को मिलेगी इंटर्नशिप
फ्लिपकार्ट कितने स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप देगी ये क्लियर नहीं है। पिछले साल बिग बिलियन डेज़ के दौरान भारत भर से लगभग 2,000 छात्रों ने इंटर्नशिप कार्यक्रम में भाग लिया था। फ्लिपकार्ट के अनुसार सप्लाई-चेन में 70,000 से अधिक डायरेक्ट और लाखों अनडायरेक्ट नौकरियां पैदा हुईं, जिनमें डिलीवरी एक्जीक्यूटिव, पिकर, पैकर्स और सॉर्टर्स शामिल हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
