अगर साल के आखरी में आप स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। नए स्मार्टफोन खरीदने के लिए ऑनलाइन सेल का इंतजार कर रहे हैं तो बढ़िया मौका है।
नई दिल्ली: अगर साल के आखरी में आप स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। नए स्मार्टफोन खरीदने के लिए ऑनलाइन सेल का इंतजार कर रहे हैं तो बढ़िया मौका है। ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर फ्लिपकार्ट इलेक्ट्रॉनिक सेल कल से शुरू हो गई है। इस सेल के दौरान ऐप्पल, सैमसंग, शाओमी और रियलमी के लगभग सभी स्मार्टफोन पर आकर्षक ऑफर और शानदार डील दी जाएंगी।

स्मार्टफोन पर 10,000 रुपये तक का डिस्काउंट
फिल्पकार्ट ग्राहकों के लिए ये सेल 26 दिसंबर से शुरू होकर 28 दिसंबर तक चलेगी। इस सेल में आईसीआईसीआई बैंक के कार्डधारकों को 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी और ग्राहक एक्सचेंज ऑफर का लाभ भी उठा सकते हैं। फ्लिपकार्ट यूं तो पहले ही सभी स्मार्टफोन डील का खुलासा कर चुका है। फ्लिपकार्ट की इस सेल में कई स्मार्टफोन पर 10,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
पुराने फ़ोन एक्सचेंज करने पर 13,200 रुपये तक की छूट
आप फ्लिपकार्ट कि इस सेल से आईफोन खरीदते है तो आपको जबरदस्त ऑफर मिलेगा। आईफोन की बात करें तो 64जीबी स्टोरेज वाले आईफोन SE 2020 को इस सेल में 32,999 रुपये में मिल जायेगा। हालांकि इस साल की शुरुआत में, स्मार्टफोन को 42,500 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। इसका मतलब है कि फ्लिपकार्ट आपको 9,501 रुपये की छूट दे रहा है। इसके साथ ही फ़ोन पर एक्सचेंज ऑफर भी मौजूद है, आपको पुराने फ़ोन एक्सचेंज करने पर 13,200 रुपये तक की छूट और मिल सकती है।
इन स्मार्टफोन पर मिलेगा जबरदस्त फायदा
आईफोन 11 प्रो
आईफोन 11 प्रो के 64जीबी वैरिएंट को 79,999 रुपये में बेच रहा है। इस आईफोन पर आपको 13,200 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल सकता है। मार्केट में आईफोन 11 प्रो की कीमत 84,900 रुपये है, मतलब आपको इस आईफोन पर 4,901 रुपये की छूट मिलेगी।
रियमली X3 सुपर जूम
इस स्मार्टफोन को खरीदने पर आपको 4,000 रुपये की छूट मिल सकती है। इस फ़ोन की कीमत 27,999 रुपये है जो इस सेल में आपको 23,999 रुपये में मिलेगा। रियमली X3 सुपर जूम फ़ोन में 6.57-इंच का फुल एचडी + 120Hz डिस्प्ले, 64MP क्वाड रियर कैमरा सेटअप, डुअल फ्रंट कैमरा, एक क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर, और 8GB RAM + 128GB स्टोरेज है।
आप वीवो V20 को इस सेल में 24,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। आईफोन XR को डिस्काउंट के बाद 38,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। उसके अलावा Realme 6 को 11,999 रुपये में लिया जा सकता है। इसकी कीमत 14,999 रुपये है। Realme 6, 30W फास्ट चार्जर और Helio G90T SoC के साथ आता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
