How to get Free YouTube Premium: YouTube Premium का एक साल बिल्कुल फ्री मिल रहा है। Flipkart यूजर्स के लिए एक सुनहरा मौका लेकर आया है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart ने भारत में एक नया प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्रोग्राम लॉन्च किया है। इसका नाम Flipkart Black है। इसके साथ लोगों को कई फायदे मिल रहे हैं, जिनमें से एक है फ्री YouTube Premium

Flipkart Black यूजर्स को पूरे एक साल के लिए YouTube Premium का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। इसमें एड-फ्री स्ट्रीमिंग और YouTube म्यूजिक शामिल हैं। इसके अलावा Flipkart Black के साथ भी कई फायदे मिल रहे हैं।
Flipkart Black सब्सक्रिप्शन प्लान
Flipkart यूजर्स के लिए Flipkart Black सब्सक्रिप्शन प्लान लेकर आया है। इसे Flipkart VIP की जगह लाया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Flipkart VIP कंपनी का एक सब्सक्रिप्शन प्लान था, जिसकी कीमत 799 रुपये प्रति वर्ष थी। इसमें Flipkart Black की तरह YouTube Premium का फ्री सब्सक्रिप्शन नहीं मिलता था।
यूजर्स को सस्ते दामों पर मिलेंगे प्रोडक्ट
Flipkart Black के साथ मिलने वाले फायदों की बात करें तो इसमें एक साल के लिए YouTube Premium का फ्री सब्सक्रिप्शन शामिल है। साथ ही, यूजर्स को खास ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। 'फ्लिपकार्ट ब्लैक डील्स' के तहत यूज़र्स को कई ऑफर्स मिलेंगे। कंपनी के मुताबिक, ऐसे डील्स गैजेट्स और प्रीमियम प्रोडक्ट्स पर मौजूद होंगे। इसका मतलब है कि फ्लिपकार्ट ब्लैक सब्सक्राइब करने वालों को महंगी चीजों पर शानदार डिस्काउंट मिल सकेगा।
ये सभी लाभ कितने में मौजूद हैं?
आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट ब्लैक का एक साल का सब्सक्रिप्शन प्लान 1,499 रुपये का है। हालांकि, अर्ली बर्ड डिस्काउंट के साथ इसे 990 रुपये में पाया जा सकता है। यह ऑफर सिर्फ इसी महीने के लिए है। वहीं, अगर भारत में YouTube प्रीमियम प्लान की बात करें, तो इसके एक साल के सब्सक्रिप्शन की कीमत 1,490 रुपये है। आमतौर पर दोनों की कीमत एक जैसी ही होती है। हालांकि, अभी फ्लिपकार्ट ब्लैक कम कीमत में मौजूद है और YouTube के अलावा इसके साथ कई और फायदे भी मिलते हैं। इस वजह से यह लोगों के लिए ज्यादा उपयोगी साबित हो सकता है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
