
Flipkart Big Saving Days Sale : ऐप्पल का आईफोन 13 इस समय भारी छूट के साथ मिल रहा है। ये फोन फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज़ सेल में काफी अधिक छूट पर बेचा जा रहा है। ये सेल 15 मार्च को समाप्त हो रही है। ऐप्पल आईफोन 13 ऐप्पल फ्लैगशिप लाइनअप में स्टैंडर्ड मॉडल है और इसे पिछले साल की फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेल के दौरान जबरदस्त रेस्पोंस मिला था। आगे जानिए क्या है ऑफर।
काफी अच्छी रही बिक्री
आईफोन 13 की बिक्री में ऐप्पल आईफोन 14 सीरीज के लॉन्च के बाद तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों स्मार्टफोन में काफी समानताएं हैं और आईफोन 13 आईफोन 14 के आने के बाद सस्ता हो गया था। यदि आप ऐप्पल आईफोन 13 को बजट रेट पर खरीदना चाहते हैं तो यह बहुत अच्छा मौका हो सकता है। आगे जानिए आप कितनी बचत कर सकते हैं।

कितनी कीमत पर मिल रहा आईफोन
ऐप्पल आईफोन 13 इस समय फ्लिपकार्ट पर 30,901 रुपये की छूट के साथ मिल रहा है। इस तरह आप इस फोन को मात्र 38,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस फोन में 6.1-इंच सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले है और यह कंपनी के फ्लैगशिप ए15 बायोनिक चिपसेट पर चलता है। स्मार्टफोन में 4के डॉल्बी विजन एचडीआर रिकॉर्डिंग के साथ 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें नाइट मोड के साथ 12 मेगापिक्सेल का ट्रूडेप्थ फ्रंट कैमरा भी है। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस 17 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक ऑफर करने की क्षमता रखता है।
कितनी थी लॉन्चिंग कीमत
ऐप्पल आईफोन 13 को पिछले साल 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। इस फोन को ऐप्पल आईफोन 13 प्रो और मिनी के साथ लॉन्च किया गया था। ऐप्पल आईफोन 13 के 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,900 रुपये और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 99,900 रुपये है। मगर ये फ्लिपकार्ट पर इस समय 30,901 रुपये की छूट के बाद 38,999 रुपये में मिल रहा है।

इस क्रेडिट कार्ड पर मिलेगी छूट
ऐप्पल आईफोन 13 फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज़ सेल में 9,901 रुपये की छूट के बाद 59,999 रुपये की कीमत पर मिल रहा है। साथ ही खरीदार बिग सेविंग डेज़ सेल के दौरान अमेरिकन एक्सप्रेस क्रेडिट कार्ड के जरिए ईएमआई लेनदेन पर 1,000 रुपये की अलग से छूट प्राप्त कर सकते हैं। इससे ऐप्पल आईफोन 13 की कीमत घट कर 58,999 रुपये रह जाएगी। वहीं पुराने स्मार्टफोन के बदले आपको 20,000 रुपये और छूट मिल सकती है। सभी ऑफर्स और बैंक डिस्काउंट के साथ, फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल में आप आईफोन 13 को सिर्फ 38,999 रुपये में खरीद पाएंगे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
