Flipkart Big Billion Days Sale : लैपटॉप पर 34 हजार रु तक की छूट, ये हैं बेस्ट डील्स

नई दिल्ली, अक्टूबर 4। फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल शुरू हो गयी है। सेल के दौरान खरीदार स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट, ऑडियो प्रोडक्ट, एक्सेसरीज, टीवी, अप्लायंसेज आदि कई कैटेगरियों में अपने पसंदीदा प्रोडक्ट्स पर भारी छूट का लाभ उठा सकते हैं। सेल 3 अक्टूबर को सभी यूजर्स के लिए और 24 घंटे पहले फ्लिपकार्ट प्लस यूजर्स के लिए लाइव हो गई थी और पूरे अक्टूबर चलेगी। आइए जानते हैं कि फ्लिपकार्ट की इस सबसे बड़ी सेल के दौरान कौन से लैपटॉप पर बढ़िया डिस्काउंट दिया जा रहा है।

34 हजार रु की छूट

34 हजार रु की छूट

आसुस वीवोबुक के15 ओलेड लैपटॉप को कुछ ही समय पहले लॉन्च किया गया है। आपको इस लैपटॉप पर 34 हजार रुपये की छूट मिल जाएगी। लैपटॉप की कीमत वैसे तो 1,00,990 रु है। मगर छूट के साथ आपको यह लैपटॉप 66,990 रुपये में मिल जाएगा। बता दें कि इस लैपटॉप पर एक्सचेंज ऑफर के तहत 15 हजार रु की अतिरिक्त बचत भी की जा सकती है।

एम1 मैकबुक एयर

एम1 मैकबुक एयर

ऐप्पल के एम1-पावर्ड मैकबुक एयर को 82,990 रुपये की कीमत पर बेचा जा रहा है, जबकि इसकी कीमत 92,900 रुपये है। यानी ऐप्पल के एंट्री-लेवल मैकबुक एयर के लेटेस्ट मॉडल पर 9,910 रुपये की छूट दी जा रही है। इसके अलावा एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड पर खरीदारों को 10 प्रतिशत (1,750 रुपये तक) की छूट मिलेगी। अपने पुराने लैपटॉप को एक्सचेंज करने पर आपको 15,650 रुपये तक की छूट दी जाएगी।

नो-कॉस्ट ईएमआई ऑफर

नो-कॉस्ट ईएमआई ऑफर

खरीदार चुनिंदा क्रेडिट कार्ड पर नो-कॉस्ट ईएमआई और पेटीएम यूपीआई और वॉलेट के जरिए भुगतान करने पर फ्लैट 100 रुपये की छूट जैसे अन्य ऑफर का भी लाभ उठा सकते हैं। 30,000 रुपये के ऑर्डर पर आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर फ्लैट 1,250 रुपये की छूट और 80,000 रुपये से अधिक के ऑर्डर पर 4,000 रुपये की छूट भी मिलेगी। आप पे-लेटर का भी फायदा ले सकते हैं।

एचपी 14एस इंटेल कोर आई3

एचपी 14एस इंटेल कोर आई3

एचपी 14एस इंटेल कोर आई3 लैपटॉप को 40,000 रुपये में बेचा जा रहा है। यह लैपटॉप के 45,892 रुपये की असल कीमत से 5,892 रुपये कम है। इसके अलावा एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड पर खरीदारों को 10 प्रतिशत (1,750 रुपये तक) की छूट मिलेगी। आईसीआईसीआई बैंक के डेबिट कार्ड पर 1,000 रुपये तक की 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। पुराने लैपटॉप को एक्सचेंज करने पर 15,650 रुपये तक की छूट दी जा रही है। लैपटॉप पर नो-कॉस्ट ईएमआई भी मिल रहा है।

रियलमी बुक स्लिम

रियलमी बुक स्लिम

हाल ही में लॉन्च किया गया रियलमी का पहला लैपटॉप 52,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध है। यह लैपटॉप की 56,990 रुपये की सामान्य कीमत पर 3,991 रुपये की छूट है। एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड पर खरीदारों को 10 प्रतिशत (1,750 रुपये तक) की छूट मिलेगी। इस लैपटॉप पर भी आईसीआईसीआई बैंक के डेबिट कार्ड पर 1,000 रुपये तक की 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। एक्सचेंज ऑफर 15,650 रुपये तक का है। खरीदार चुनिंदा क्रेडिट कार्ड पर नो-कॉस्ट ईएमआई और पेटीएम यूपीआई और वॉलेट के जरिए भुगतान करने पर फ्लैट 100 रुपये की छूट जैसे अन्य ऑफर का भी लाभ उठा सकते हैं।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+