Flipkart Big Billion Days 2024: Flipkart Big Billion Days 2024 की सेल (Flipkart BBD Sale) में कई सामान आपको कम कीमत पर मिलने वाले हैं। इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर भी तगड़े ऑफर मिलेंगे। ये सेल 27 सितंबर से सभी ग्राहकों के लिए लाइव हो जाएगी। लेकिन प्लस मेंबर्स को 26 सितंबर को ही सेल का अर्ली एक्सेस मिल जाएगा। इस सेल में Apple MacBook Air M2 को ऑफर्स में खरीदने का अच्छा मौका होगा। आइए आपको बताते हैं कि Apple MacBook Air M2 पर आपको क्या ऑफर और डील मिलने वाली है।

बेहद कम कीमत में मिलेगा Apple MacBook Air M2
Flipkart Sale में Apple MacBook Air M2 को आपको सबसे कम कीमत में खरीदने का मौका मिलेगा। मैकबुक एयर M2 को फिलहाल फ्लिपकार्ट पर 95,900 रुपये में लिस्ट किया गया है। हालांकि, ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म ने पहले ही इसकी सेल कीमत 64,999 रुपये बता दी है। इसका मतलब है कि सेल के दौरान लैपटॉप पर 30,000 रुपये की छूट मिलेगी। अभी, छूट के बारे में पूरी जानकारी स्पष्ट नहीं है। इस कीमत में अतिरिक्त बैंक की छूट भी शामिल होगी। साथ ही, यह छूट लैपटॉप के 8GB + 256GB वैरिएंट पर लागू होगी।
मैकबुक एयर M1 पर भी मिलेगी इस सेल में छूट
मैकबुक एयर M1 पर भी छूट मिलेगी। फ्लिपकार्ट के लिस्टिंग पेज के अनुसार, मैकबुक एयर के M1 वर्शन पर भी सेल के दौरान अच्छी खासी छूट मिलेगी। सेल के दौरान मैकबुक एयर M1 लगभग 62,999 रुपये में उपलब्ध होगा।
MacBook Air M2 के ये हैं स्पेसिफिकेशन्स
Apple MacBook Air M2 के स्पेसिफिकेसन्स की बात करें तो इसमें M2 प्रोसेसर मिलने जा रहा है। साथ ही, इसमें 8-core GPU और 8-core CPU का इस्तेमाल किया गया है। यह लैपटॉप 8GB Ram और 256GB की SSD स्टोरेज मिलेगी। इसमें 13-inch Retina डिस्प्ले दिया है, जिसमें लेटेस्ट macOS Sequoia का सपोर्ट मिलता है। इसकी बैटरी बैकअप को लेकर कंपनी का दावा है कि इसमें 18 घंटे का बैटरी बैकअप मिलता है। । डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ, इसमें आपको स्पैटियल ऑडियो टेक्नोलॉजी का सपोर्ट भी मिलता है।
Flipkart Sale का इंतजार बहुत से लोगों को है। इस सेल के दौरान स्मार्टफोन, मोबाइल एंड असेसरीज, लैपटॉप, होम एप्लाइसेंस आदि पर डिस्काउंट मिलेगा। Flipkart पर इस सेल के दौरान iPhone 15 और iPhone 14 आदि पर अच्छा ऑफर्स देखने को मिलेगा।
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज 2024 के दौरान iPhone 15 Pro सीरीज पर छूट
फ्लिपकार्ट टीजर के जरिए खरीदारों को आने वाली सेल से क्या उम्मीद करनी है, इसकी शुरुआती झलक दे रहा है। ताज़ा टीज़र के अनुसार, सालाना सेल में iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max मॉडल पर छूट मिलेगी - iPhone 16 सीरीज के लॉन्च के बाद। इस सेल के दौरान iPhone 15 Pro सीरीज़ की कीमत 1,00,000 रुपये से कम होने की जानकारी दी गई है।
iPhone 15 Pro की शुरुआती कीमत 1,09,900 रुपये है, जो इसके 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए है, जबकि iPhone 15 Pro Max की कीमत 1,34,900 रुपये है। सेल के दौरान iPhone 15 Pro को 89,999 रुपये और iPhone 15 Pro Max को 99,999 रुपये में पेश किए जाने की संभावना है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications