Flipkart Big Billion Day: ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने बड़ा ऐलान किया है. बिग बिलियन डे पर ग्राहकों के लिए स्पेशल ऑफर देने का ऐलान किया है, जिसमें मात्र 1 रुपए में ऑटो से घूम सकते हैं. यह ऑफर बेंगलुरु में घूमने का है. दरअसल, कंपनी UPI पेमेंट मोड को बढ़ावा देने के लिए टेक कैपिटल में लोकल ऑटो ड्राइवर के साथ मिलकर यह कैंपेन लॉन्च किया है. ॉ
फ्लिपकार्ट के इस नए कैंपेन में रेजिडेंट्स ऑटो राइड्स बुक कर सकते हैं और सिर्फ 1 रुपए में बेंगलुरु में सफर पूरा कर सकते हैं. साथ ही कंपनी प्रमुख एरिया में स्टॉल भी ओपन करेगी और यात्रियों की मदद करेगी. इसमें पीक डिमांड के बीच ऑटो रिक्शा बुक करने में मदद करेगी. कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि फ्लिपकार्ट UPI इस धांसू कैंपेन को लॉन्च कर रही, जिसमें पीक टाइम में मात्र 1 रुपए में ऑटो राइड ऑफर किया जा रहा है.
1 रुपए मिल रहा ऑटो राइड्स
कंपनी ने बताया कि पीक टाइम में बेंगलुरु में 1 रुपए में ऑटो रिक्शा की राइड ऑफर करने से कैंपेन के जरिए बिग बिलियन सेल को लेकर उत्पाह बढ़ेगा. कंपनी ने बताया कि कैंपेन की स्क्रिप्ट सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के बेस पर तैयार किया गया है, जिसमें ऑटो राइड के लिए लाइन में लगे यह बातचीत करते रहते हैं कि वो भी क्या टाइम था जब 1 रुपए में कुछ भी खरीद सकते थे. इसे ही आधार बनाकर कैंपेन की स्क्रिप्ट तैयार की गई.

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी कैंपने के जरिए यह बताना चाहती है कि फ्लिपकार्ट UPI के जरिए लाइफ को कितना आसान बनाया जा सकता है. सोशल मीडिया पर 1 रुपए में ऑटो राइड्स से जुड़े पोस्ट की बाढ़ सी आ गई है. इस पर अब नए तरह के मीम्स वायरल हो रहे हैं. यह कैंपेन फिलहाल बेंगलुरु के लिए है.
कब है फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डे सेल?
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डे सेल 2024 (Flipkart Big Billion Day Sale 2024) 27 सितंबर से शुरू है, जोकि 6 अक्टूबर तक चलेगी. यह फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल का 11वां एडिशन है, जिसमें ग्राहकों को भारी डिस्काउंट पर प्रोडक्ट्स ऑफर किया जा रहे हैं. स्मार्टफोन, होम अप्लायंसेज, इलेक्ट्रॉनिक्स समेत फैशन आइटम को सस्ते रेट में ऑफर किया जा रहा है.
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications