
5G iPhone 13 : वैसे तो आईफोन 14 पर इस समय ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर काफी बेहतर डील्स मिल रही हैं। पर फिर भी लोग आईफोन 13 को अभी भी खूब पसंद कर रहे हैं। कहा जा सकता है आईफोन 13 की डिमांड बरकरार है। आईफोन 14 सस्ती कीमत पर उपलब्ध होने के बावजूद आईफोन 13 मॉडल की खूब बिक्री हो रही है। अगर आप भी आईफोन 13 खरीदना चाहते हैं तो ये समय आपके लिए बेस्ट हो सकता है। दरअसल इस समय फ्लिपकार्ट पर आईफोन 13 काफी अच्छे डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है।
डील का उठाएं फायदा
आईफोन खरीदने के लिए ये समय बेस्ट हो सकता है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर आईफोन 13 पर बहुत अच्छे ऑफर्स मिल रहे हैं। अगर आप इस फोन को सस्ती कीमत पर खरीदना चाहते थे, तो यह बढ़िया चांस है। आगे जानिए इस फोन पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है।
कितनी होगी बचत
आईफोन 13 के सारे वेरिएंट पर भारी छूट मिल रही है। बात करते हैं आईफोन 13 के बेस वेरिएंट की। ये है 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट वाला वेरिएंट। आईफोन 13 के 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 69,900 रुपये है। पर फ्लिपकार्ट इस समय इस मॉडल पर 7901 रुपये के डिस्काउंट की पेशकश कर रही है। इस तरह आप ये फोन 61,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं आपको 23,000 रुपये तक के एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा मिल सकता है। इसके अलावा 2,000 रुपये का बैंक ऑफर भी मिलेगा। यानी कुल करीब 33000 रु की बचत।
कितने में मिल जाएगा ये फोन
अगर आप आईफोन 13 पर मिल रहे ऑफर्स का पूरा-पूरा फायदा ले पाते हैं तो ये फोन आपको सिर्फ 36999 रु में मिल जाएगा। आपको एमआरपी के मुकाबले ये फोन 32,901 रुपये कम में मिलेगा।
जानिए फोन के फीचर्स
आईफोन 13 में फुल एचडी+ रेजॉल्यूशन के साथ 6.1 इंच की सुपर रेटिना एक्सडीआर ओलेड डिस्प्ले दी गयी है। प्रोटेक्शन के लिहाज से फोन में ऐप्पल का सेरामिक शील्ड ग्लास है। इसमें 12 मेगापिक्सेल का मेन कैमरा और 12 मेगापिक्सेल का एक दूसरा अल्ट्रा वाइड लेंस कैमरा है। यानी ये डुअल रियर कैमरा सेट-अप के साथ आता है। इसका रियर कैमरा ओआईएस सपोर्ट के साथ तैयार किया गया है, जो कि 4के वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। फोन सिनेमैटिक मोड, स्लो-मो और टाइमलैप्स जैसे फीचर्स से लैस है। सेल्फी के लिए आईफोन 13 में 12 मेगापिक्सेल का एक कैमरा मौजूद है। ये फोन ऐप्पल ए15 बायोनिक चिपसेट वाला है। इसकी रैम 4 जीबी की है। इसमें वायरलेस चार्जिंग सेट-अप है। इसकी बैटरी 3420 एमएएच की है। वैसे तो यह डिवाइस आईओएस 15 के साथ लॉन्च हुआ था। पर आप इसे नए आईओएस 16 में अपग्रेड कर सकते हैं।

आईफोन 14 पर छूट
आईफोन 13 के अलावा और आईफोन 14 और 12 पर भी डिस्काउंट मिल रहा है। ये डिस्काउंट भी फ्लिपकार्ट पर पेश किए जा रहे हैं। मगर बता दें कि यह ऑफर रियल टाइम है। इसलिए इनमें कभी भी बदलाव किया जा सकता है। इससे पहले आईफोन की रेंज पर जियोमार्ट भी ऑफर्स की पेशकश कर रहा था।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications