
Flipkart Apple Offer : एप्पल स्मार्टफोन्स के साथ-साथ इसके बाकी गैजेट्स का भी क्रेज काफी ज्यादा है। यदि आप भी ऐसे लोगों में शामिल हैं, जो एप्पल आईफोन/गैजेट खरीदना चाहते हैं, तो आपको फ्लिपकार्ट पर मिलने वाले डिस्काउंट ऑफर्स के बारे में जानकर खुशी होगी। आईफोन के अलग-अलग कई मॉडलों पर और साथ ही एयरपोड्स जैसे गैजेट्स पर आकर्षक छूट पर मिल रही है। जिन स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट मिल रहा है, उनमें आईफोन 11 शामिल है। आगे जानिए इन ऑफर्स की डिटेल।
आईफोन 11 पर क्या हैं ऑफर्स
यहां आपको एप्पल के कुछ उन शानदार प्रोडक्ट्स की डिटेल मिलेगी, जिन पर इस समय फ्लिपकार्ट पर छूट मिल रही है। इनमें पहला प्रोडक्ट है एप्पल आईफोन 11।
वैसे तो आईफोन 11 (64 जीबी) 40,999 रुपये के बेस प्राइस पर उपलब्ध है। पर इस बेस प्राइस में 6 फीसदी का डिस्काउंट शामिल है। यूजर्स को डिवाइस पर 20,000 रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट मिल रहा है। इस तरह डिस्काउंट के बाद ये स्मार्टफोन सिर्फ 20,999 रुपये में मिल जाएगा। यदि यूजर्स कुछ बैंकों के क्रेडिट/डेबिट कार्ड का उपयोग करते हैं तो वे बैंक छूट का भी लाभ उठा सकते हैं। बता दें कि आईफोन 11 के कुछ मुख्य फीचर्स में 64 जीबी स्टोरेज, 15.49 सेमी (6.1 इंच) लिक्विड रेटिना एचडी डिस्प्ले, 12 मेगापिक्सेल का डुअल रियर कैमरा और 12 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा शामिल है। यह ए13 बायोनिक चिप प्रोसेसर पर चलता है।
एप्पल आईफोन 12 मिनी
एप्पल आईफोन 12 मिनी (64 जीबी) 41,999 रुपये के बेस प्राइस पर उपलब्ध है। इसमें बेस प्राइस पर 29 फीसदी का डिस्काउंट शामिल है। यूजर्स को डिवाइस पर 20,000 रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट मिल रहा है। इस तरह डिस्काउंट के बाद स्मार्टफोन 21,999 रुपये में मिल रहा है। इस फोन पर भी यूजर्स कुछ बैंकों के क्रेडिट/डेबिट कार्ड का उपयोग करने पर बैंक डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं। एप्पल आईफोन 11 के मैन फीचर्स में 64 जीबी स्टोरेज, 13.54 सेमी (5.4 इंच) सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले, डुअल 12 मेगापिक्सेल रियर कैमरा और 12 मेगापिक्सेल फ्रंट कैमरा हैं। यह ए14 बायोनिक चिप प्रोसेसर पर चलता है।
एप्पल एयरपोड्स (सेकंड जेन)
एप्पल एयरपोड्स (सेकंड जेन) की कीमत इस समय पर 12,499 रुपये है। एप्पल के टी़डब्लूएस ईयरबड्स पर 11 प्रतिशत की छूट मिल रही है। प्रोडक्ट पर एक्सचेंज छूट 11,100 रुपये का है। इसका मतलब है कि आप सिर्फ 1,399 रुपये देकर प्रोडक्ट खरीद सकते हैं।
एप्पल एयरपॉड्स प्रो
एप्पल एयरपॉड्स प्रो की इस समय प्लेटफॉर्म पर कीमत 22,500 रुपये है और इसमें 14 प्रतिशत की छूट शामिल है। एक्सचेंज ऑफर के बाद इस फोन का फाइनल प्राइस सिर्फ 1,000 रुपये है। यदि यूजर्स कुछ चुनिंदा बैंकों के क्रेडिट/डेबिट कार्ड का उपयोग करते हैं तो वे बैंक छूट का भी लाभ उठा सकते हैं।

अमेजन पर आईफोन 13 पर छूट
यदि आप एप्पल आईफोन 13 खरीदना चाहें तो वो भी आपको भारी छूट के साथ मिल सकता है। ये फोन आपको अमेजन पर काफी कम रेट पर मिल सकता है। आप केवल 31,499 रु में आईफोन 13 (128 जीबी) खरीद सकते हैं। अमेजन पर आईफोन 13 60,999 में मिल रहा है, जो बिना किसी अतिरिक्त एक्सचेंज या बैंक ऑफर के 24 फीसदी की छूट के बाद वाला रेट है। एक्सचेंज ऑफर के साथ 27,500 रु और बैंक ऑफर के साथ आप 2000 रु तक की अतिरिक्त छूट ले सकते हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
