ई-कॉमर्स कंपनियां फ्लिपकार्ट और अमेजन के घाटे को लेकर नई रिर्पोट आयी है। आपको बता दें कि वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली भारतीय इकाई फ्लिपकार्ट इंडिया का घाटा 2018- 19 में 3,836.8 करोड़ रुपये से अधिक हो गया। नियामकीय दस्तावेजों से यह जानकारी मिली है। कारपोरेट कार्य मंत्रालय को भेजे गए दस्तावेज के अनुसार पिछले साल 31 मार्च 2018 को समाप्त वित्तीय वर्ष में कंपनी को 2,063.8 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट इंडिया के परिचालन से कुल आय 2018-19 के दौरान हालांकि, 42.82 फीसदी से बढ़कर 30,931 करोड़ रुपये हो गए। इससे पिछले वर्ष में कंपनी को परिचालन से 21,657.7 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। फ्लिपकार्ट की होल्डिंग कंपनी सिंगापुर में रजिस्टर्ड है। यह विभिन्न कार्यों के लिए अलग-अलग इकाइयों का परिचालन करती है और फ्लिपकार्ट इंटरनेट के जरिए ई-कॉमर्स सेवाएं उपलब्ध कराती है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, 31 मार्च 2019 को समाप्त हुए वर्ष में फ्लिपकार्ट इंटरनेट का घाटा 40 फीसदी से बढ़कर 1,624 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, परिचालन से होने वाली आय में पिछले वर्ष के मुकाबले 51 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई और यह 4,234 करोड़ रुपये हो गई।
जानकारी हो कि पिछले साल अक्टूबर में अमेरिका की दिग्गज रिटेल कंपनी वालमार्ट इंक ने फ्लिपकार्ट की होल्डिंग कंपनी में कंट्रोलिंग स्टेक खरीदा था। इस फैसले के तहत वालमार्ट ने लगभग 77 फीसदी हिस्सेदारी 16 अरब डॉलर में खरीदी थी, जिससे सॉफ्टबैंक जैसे निवेशकों को बेहतरीन रिटर्न मिला था।
बात करें अमेजन की तो अमेरिका की ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इंडिया की भारत स्थित ऑनलाइन मार्केटप्लेस इकाई अमेजन सेलर निर्देशों का नुकसान 2018-19 में कम होकर 5,685 करोड़ रुपये रहा। उपलब्ध दस्तावेजों के अनुसार यह पिछले साल के मुकाबले 9.5 प्रतिशत कम है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
