नयी दिल्ली। गोएयर बेहद कम कीमत पर हवाई सफर करने का मौका दे रही है। गोएयर अपनी समर सेल के तहत कम दामों में फ्लाइट टिकट का ऑफर लाई है। अगर आप घरेलू या अंतरराष्ट्रीय हवाई सफर करने की सोच रहे हैं तो आपके पास सुनहरा मौका है। हालांकि गोएयर एयरलाइन के ऑफर के तहत आपके 14 मार्च यानी आज रात 12 बजे तक ही सस्ता टिकट बुक करने का मौका है। आपके पास गोएयर की वेबसाइट के साथ ही इसकी मोबाइल ऐप के जरिये भी सस्ता फ्लाइट टिकट हासिल करने का मौका है। बता दें कि इस सेल में सस्ते टिकट बुक करने के बाद आप 15 अप्रैल स 30 जून के दौरान हवाई सफर कर सकेंगे। आइये जानते हैं गोएयर के ऑफर में टिकट के रेट।
सबसे सस्ता मिल रहा 955 रुपये का
गोएयर अपनी सेल में सस्ते टिकट दे रही है। इनमें घरेलू यात्रा पर सस्ता टिकट 955 रुपये का है। वहीं यदि आप अंतरराष्ट्रीय यात्रा करना चाहते हैं तो विदेशी रूटों पर टिकट की कीमत 5,490 रुपए से शुरू है। बता दें कि अहमदाबाद से इंदौर का टिकट 955 रुपए का है। वहीं अंतरराष्ट्रीय रूट में अबू धाबी से कन्नूर की हवाई यात्रा करने के लिए टिकट की कीमत 5,490 रुपए है। इसके अलावा बेंगलुरु से कोच्चि का टिकट 1043 रुपये, दिल्ली-चंडीगढ़ 1053 रुपये, इंदौर से अहमदाबाद का टिकट 1120 रुपये का है।
किन-किन रूटों पर गोएयर की सर्विस
गोएयर देशभर में 25 जगहों के लिए उड़ान भरती है। इनमें अहमदाबाद, अइज़ोल, बागडोगरा, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, गोवा, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कोच्चि, कोलकाता, कन्नूर, लेह, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना, पोर्ट ब्लेयर, पुणे, रांची और श्रीनगर शामिल हैं। वहीं कंपनी 8 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए उड़ान भरती है। इनमें फुकेट, माले, मस्कट, अबू-धाबी, दुबई, बैंकॉक, कुवैत और अब सिंगापुर शामिल हैं।
कोरोना से पड़ा हवाई यात्रियों की संख्या पर असर
दुनिया भर फैल रहे कोरोना वायरस के चलते एयरलाइन इंडस्ट्री बुरी तरह प्रभावित हो रही है। लोग बहुत बड़े स्तर यात्राएं रद्द कर रहे हैं। कोरोना के चलते कई बड़े आयोजन भी रद्द हो रहे हैं। एक अनुमान के अनुसार कोरोनावायरस से एयरलाइन उद्योग को 2020 में 113 अरब डॉलर का नुकसान हो सकता है। संभवत इसलिए भी गोएयर सस्ते टिकट देकर कुछ भरपाई करना चाहती है।
यह भी पढ़ें - एयर इंडिया को बेचने के लिए सरकार का बड़ा कदम, पर क्या मिलेगी कामयाबी?
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
