दिवाली और भाई दूज के बाद देश में एक बड़ा उत्सव आने वाला है. छठपूजा आने में से बस कुछ दिन का वक्त रह गया है. ये त्योहार 5 नवंबर से 8 नवंबर तक मनाया जा रहा है. इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक 5 नवंबर को नहाय खाय, 6 नवंबर को खरना, 7 नवंबर को संध्या अर्ध्य और 8 नवंबर को ऊषा अर्ध्य का उत्सव मनाया जाएगा. ये त्योहार चार दिन तक रहने वाला है.

छठपूजा ज्यादातर पूर्व राज्यों में मनाया जाता है. ये त्योहार ज्यादातर झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों मनाया जाता है. वहीं ये त्योहार कई अन्य राज्यों में भी धूमधाम से मनाया जाता है. ऐसे में शहरों में काम करने वाले लोग त्योहार मनाने के लिए घरों की ओर रवाना होते हैं.
लोग घर जाने के लिए ज्यादातर ट्रेन या फिर फ्लाइट का सहारा लेते हैं. लेकिन ऐसे समय में ट्रेन मिलना भी काफी मुश्किल है. इस समय ट्रेन के डब्बे भीड़ से भरे रहते हैं. इस स्थिति में अगर कोई फ्लाइट का सहारा भी लेना चाहे, तो ये भी उसे काफी महंगा पड़ने वाला है.
क्योंकि अब बिहार या झारखंड जाने वाली फ्लाइट के टिकट के दाम कई गुना बढ़ा दिए गए हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि पटना और दरभंगा के लिए जाने वाली फ्लाइट के टिकट प्राइस मलेशिया, बैंकॉक और सिंगापुर जैसे देशों की टिकट से ज्यादा महंगे हो गए है.
20 हजार पहुंचा टिकट का दाम
फ्लाइट की टिकट के बढ़ रहें दाम की वजह से भी यहां भी टिकट मिलना मुश्किल होता जा रहा है. जबकि फ्लाइट टिकट इस समय 20 हजार रुपये पहुंचा है. दिल्ली या मुंबई से पटना और दरभंगा तक जाने का किराया 13 हजार से 18 हजार पहुंच गया है. सामान्य तौर पर फ्लाइट में इतने पैसे दुबई, मलेशिया, बैंकॉक और सिंगापुर जैसे देशों में जाने का लगता है. वहीं अभी दिल्ली से दुबई, मलेशिया, बैंकॉक और सिगांपुर का किराया 10,000 से 20,000 है.
यानी इस समय पटना या किसी दूसरे देश जाना दोनों में आपको एक जैसा किराया देना पड़ेगा.
कब होगा फ्लाइट का टिकट सामान्य ?
इस समय छठपूजा उत्सव काफी नजदीक है. ऐसे समय में कई लोग यूपी, बिहार और झारखंड की ओर जाते हैं. क्योंकि कई लोग नौकरी की तलाश में दिल्ली या मुंबई जैसे बड़े शहर आ जाते हैं. फिर त्योहार के समय वे फिर अपने घर की ओर लौटते हैं.
ऐसे समय में ज्यादातर फ्लाइट और ट्रेन टिकट महंगी ही होती है. वहीं टिकट मिलना भी काफी मुश्किल हो जाता है. इसलिए टिकट एजेंट भी टिकट का इंतजाम नहीं कर पा रहे हैं. लेकिन ये टिकट प्राइस अभी के लिए है. जैसे ही त्योहार सामप्त हो जाएगा, टिकट प्राइस भी सामान्य हो जाएंगे.
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications