नई दिल्ली, जुलाई 14। शायद ही ऐसा कोई होगा जिसका कहीं घूमने का मन नहीं करता हो। यदि आप भी वीकेंड पर कहीं घूमने जाने का मन बना रहे हैं लेकिन बजट की वजह से प्लान कैंसिल हो रहा है तो आज हम आपको एक खास ऑफर के बारे में बताएंगे। यह ऑफर आपकी बजट के टेंशन को खत्म कर देगा। घरेलू उड़ान कंपनी फ्लाई बिग यात्रियों को एक खास ऑफर की पेशकश की है। फ्लाइट बिग यात्रियों को महज 999 रुपये में यात्रा करने का मौका दे रहा है। फ्लाइ बिग यात्रियों में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है, इसलिए कंपनी समय-समय पर यात्रियों को लुभाने के लिए ऐसे आकर्षक ऑफर निकालती रहती है। फ्लाइबिग के आलावा एयर एशिया, गो फर्स्ट, वियतजेट भी बेहद कम किराए पर यात्रा करने का मौका दे रही हैं।
क्या है खास ऑफर
भारत में रीजनल उड़ान में फ्लाइबिग नई खिलाड़ी है। कंपनी ने मार्केट को बढ़ाने के लिए खास ऑफर का ऐलान किया है। एयरलाइन फ्लाइबिग फेस्टिव सेल लेकर आयी है, जिसमें कंपनी यात्रियों को 999 रुपये से लेकर 3 हजार रुपये तक के सस्ते टिकट दे रही हैं। एयरलाइन सेल के माध्यम से कुल 10 हजार टिकटों पर भारी छूट ऑफर करेगी। अगर आप इस विकेंड कहीं घूमने जाने का मन बना रहे हैं तो यह सेल आपके लिए अच्छा विकल्प है। फ्लाइबिग का यह सेल आज यानी 14 जुलाई से शुरू होकर 20 जुलाई तक चलेगा।
नॉर्थ ईस्ट घूमने का मौका
कंपनी के अनुसार आप इस सेल में गुवाहाटी समेत नॉर्थ ईस्ट को सस्ते में घूमने का मौका मिलेगा। यात्री नॉर्थ ईस्ट से उत्तर भारत के लिए 999 रुपए से लेकर 3,000 रुपए तक के सस्ते हवाई टिकट मिलेंगे। फ्लाइबिग का यह ऑफर रिटर्न टिकट पर भी मान्य होगा
और कहा मिल रहा है सस्ता ऑफर
एयरएशिया करीब 1500 रुपये में उड़ान भरने का का ऑफर दे रही है। अगर आप राजस्थान घूमना चाहते हैं तो एयरएशिया एयरलाइन ने दिल्ली-जयपुर घरेलू रूट के लिए ऑफर दिया है। गो फर्स्ट ने भी दी थी छूट, कंपनी ने 7 जुलाई से 10 जुलाई तक चली खास ऑफर के तहत 1500 रुपये की शुरुआती किराये का ऑफर दिया था। वियतजेट एयरलाइन ने सिर्फ 26 रुपये में विदेश जाने की अनोखी योजना शुरू की थी। योजना 13 जुलाई को समाप्त हुई है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications