हवाई यात्रियों की बल्ले-बल्ले है। फ्लाइट टिकट बुक करना अब बहुत ही आसान हो गया। इसके साथ ही अब आप बहुत कम कीमत में यात्रा कर सकते हैं। जानकारी दें कि अभी फ्लाइट बुकिंग पर अच्छे ऑफर मिल रहे हैं।
नई दिल्ली, फरवरी 10। हवाई यात्रियों की बल्ले-बल्ले है। फ्लाइट टिकट बुक करना अब बहुत ही आसान हो गया। इसके साथ ही अब आप बहुत कम कीमत में यात्रा कर सकते हैं। जानकारी दें कि अभी फ्लाइट बुकिंग पर अच्छे ऑफर मिल रहे हैं। इतना ही नहीं कई एयरलाइंस और बैंक की तरफ से डोमेस्टिक या इंटरनेशनल फ्लाइट की बुकिंग पर शानदार डिस्काउंट या ऑफर की पेशकश कर रहे हैं। तो ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं इसका फायदा उठाना तो आप 5000 रुपये तक का बेनिफिट ले सकते हैं। चलिए अपनी खबर के जरिए हम आपको इन ऑफर्स के बारे में बताएंगे।

5000 रुपये तक जबरदस्त ऑफ
सबसे पहले हम बात करेंगे ट्रैवल कंपनी क्लियरट्रिप की, इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, अगर आप डोमेस्टिक फ्लाइट की टिकट बुकिंग कराते हैं तो आप 5000 रुपये तक का इंस्टैंट ऑफ पा सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है बस बुकिंग के समय ऑनलाइन पेमेंट करते वक्त एक कोड CTFLY का इस्तेमाल करना है। हालांकि ध्यान रहे यह ऑपर 28 फरवरी 2022 तक वैलिड है।
12 प्रतिशत तक का मिलेगा ऑफ
वहीं दूसरी ओर आईसीआईसीआई बैंक भी इसी तरह का खास ऑफर लेकर आया है। आप डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से ट्रैवल पोर्टल travolook से फ्लाइट टिकट बुकिंग करते हैं तो हर बुकिंग पर 12 प्रतिशत तक का ऑफ मिलेगा। जो कि यह 2500 रुपये तक हो सकता है। इसके लिए आपको बुकिंग में ऑनलाइन पेमेंट करते समय एक कोड TICICI इस्तेमाल करना होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह ऑफर 31 मार्च 2022 तक वैलिड है।

सोमवार को मिलेगा ज्यादा फायदा
इसके साथ ही ट्रैवल पोर्टल मेकमाईट्रिप पर दी गई जानकारी के अनुसार, अगर आप सोमवार को आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड ईएमआई और डेबिट कार्ड से डोमेस्टिक फ्लाइट बुकिंग करते हैं तो आप 1700 रुपये तक का इंस्टैंट डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके लिए आपको ऑनलाइन पेमेंट के समय एक कोड- FLYMON का इस्तेमाल करना होगा। ऐसे में इस बात से भी अवगत करा दें कि यह ऑफर 28 मार्च 2022 तक वैलिड है। Demat Account : एक खाते से दूसरे में शेयर ट्रांसफर करने का तरीका, जानें यहां
पेटीएम दे रहा 5000 रुपये तक का ऑफ
बात करें अगर पेटीएम की तो इस वक्त पेटीएम भी फ्लाइट की टिकट बुकिंग पर ऑफर दे रहा है। अगर आपके पास एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड है और आप पेटीएम से इंटरनेशनल फ्लाइट की टिकट बुक करते हैं तो आपको 10 प्रतिशत तक इंस्टैंट डिस्काउंट या मैक्सिमम 5000 रुपये तक का फायदा हो सकता है। पेटीएम ने इसके लिए एक प्रोमोकोड INTHDFC भी दिया है। पता होना चाहिए की यह ऑफर 30 मार्च 2022 तक वैलिड है।
ईजीमाईट्रिप पर बुकिंग पर मिलेगा ऑफर
ईजीमाईट्रिप के पोर्टल पर डोमेस्टिक या इंटरनेशनल फ्लाइट टिकट बुक करने पर आपको 5000 रुपये तक का ऑफ मिल सकता है। यानी अगर कुल मिलाकर देखें तो डोमेस्टिक फ्लाइट के लिए तो कई ऑफर हैं। वहीं अगर आप स्टूडेंट, सीनियर सिटीजन दूसरे यात्री 3000 रुपये तक का ऑफ हासिल कर सकते हैं। वहीं ध्यान रहे इस पोर्टल पर ऑफर 28 फरवरी 2022 तक के लिए वैलिड है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications