नई दिल्ली, मई 11। फ्लेक्सी कैप म्यूचुअल फंड स्कीम एक ओपन-एंडेड डायनेमिक इक्विटी फंड होता है जो अपनी कुल एसेट का कम से कम 65 प्रतिशत लार्ज, मिड और स्मॉल-कैप इक्विटी में निवेश करता है। सिंगल म्यूचुअल फंड रणनीति के माध्यम से, ये फंड सभी मार्केट कैप वाली इक्विटी के लिए एक्सपोजर (निवेश का मौका) प्रदान करते हैं। फ्लेक्सी-कैप मैनेजर को किसी भी न्यूनतम निवेश आवश्यकता को पूरा किए बिना लार्ज-कैप, मिड-कैप और स्मॉल-कैप शेयरों में निवेश करने की अनुमति होती है। यहां हम आपके लिए एक शानदार फ्लेक्सी-कैप म्यूचुअल फंड योजना की जानकारी लेकर आए हैं, जिसे क्रिसिल ने टॉप रेटिंग दी है। इसने अपनी शुरुआत के बाद से निवेशकों को बेहतर रिटर्न दिया है।
नावी फ्लेक्सी कैप फंड - डायरेक्ट प्लान-ग्रोथ
यह फ्लेक्सी-कैप म्यूचुअल फंड नावी म्यूचुअल फंड द्वारा 09 जुलाई 2018 को लॉन्च किया गया 3 साल पुराना फंड है। यह अपनी कैटेगरी का एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्मॉल फंड है। फंड के पास 200.51 करोड़ रुपये की एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) है। जबकि, 10 मई 2022 को घोषित शुद्ध संपत्ति मूल्य (एनएवी) 15.7032 रुपये है। फंड का एक्सपेंस रेशियो 0.43% है, जो इसके कैटेगरी एवरेज एक्सपेंस रेशियो से कम है।
कैसी है रेटिंग
फंड को क्रिसिल द्वारा 3-स्टार रेटिंग दी गयी है और इसने अपने फंडों के के मुकाबले औसत प्रदर्शन किया है। हालांकि निवेश के लिहाज से यह काफी जोखिम भरा फंड है। निवेश प्रोसेस शुरू करने के लिए, एकमुश्त आवश्यक न्यूनतम राशि 1,000 रुपये और एसआईपी के लिए 500 रुपये है। इस फंड में कोई लॉक-इन अवधि नहीं है।
किसके लिए है बेहतर
यह योजना समय-समय पर बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा परिभाषित लार्ज-कैप, मिड-कैप और स्मॉल-कैप कंपनियों के विविध पोर्टफोलियो में निवेश करती है ताकि इक्विटी निवेश के माध्यम से लंबी अवधि की पूंजी वृद्धि हो सके। यह फंड उन निवेशकों के लिए एक अच्छा फंड है जो कम से कम 3 से 4 साल के लिए निवेश करना चाहते हैं और उच्च रिटर्न की तलाश में हैं।
कैसा रहा है इसका रिटर्न
इस फंड का एक बार में निवेश की गयी राशि पर एब्सॉल्यूट रिटर्न देखें तो 1 साल में 10.45 फीसदी, 2 साल में 77.34 फीसदी, 3 साल में 48.90 फीसदी और शुरुआत से 57.03 फीसदी रहा है। एक बार में निवेश की गयी राशि पर सालाना रिटर्न 1 साल में 10.45 फीसदी, 2 साल में 33.07 फीसदी, 3 साल में 14.18 फीसदी और शुरुआत से 12.48 फीसदी रहा है।
फंड का एसआईपी रिटर्न
फंड का एसआईपी पर एब्सॉल्यूट रिटर्न देखें तो 1 साल में निगेटिव 4.35 फीसदी, 2 साल में 16.78 फीसदी और 3 साल में 26.86 फीसदी रहा है। एसआईपी पर सालाना रिटर्न 1 साल में निगेटिव 7.99 फीसदी, 2 साल में 15.72 फीसदी और 3 साल में 16.09 फीसदी रहा है।
फंड का पोर्टफोलियो
फंड ने इक्विटी में 98.14 फीसदी निवेश किया है। इसमें से लार्ज-कैप कंपनियों में 61.84 फीसदी, मिड-लेवल शेयरों में 11.36 फीसदी और स्मॉल-कैप शेयरों में 17.79 फीसदी का निवेश किया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड, इंफोसिस लिमिटेड, डिविज लेबोरेटरीज लिमिटेड और एक्सिस बैंक लिमिटेड फंड की टॉप होल्डिंग्स में से हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications