स्मार्टफोन निर्माता कंपनी श्याओमी ने कुछ समय पहले दो स्मार्टफोन लॉन्च किया थे। इनमें रेडमी नोट 10 प्रो और रेडमी नोट 10 प्रो मैक्स शामिल है। रेडमी के नए स्मार्टफोन रेडमी नोट 10 प्रो को खरीदने का आज एक और मौका है।
नई दिल्ली: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी श्याओमी ने कुछ समय पहले दो स्मार्टफोन लॉन्च किया थे। इनमें रेडमी नोट 10 प्रो और रेडमी नोट 10 प्रो मैक्स शामिल है। रेडमी के नए स्मार्टफोन रेडमी नोट 10 प्रो को खरीदने का आज एक और मौका है। बता दें कि आज दोपहर 12 बजे से अमेजन और Mi.com पर शुरू होने वाली है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 17 मार्च को रेडमी नोट 10 और रेडमी नोट 10 प्रो मैक्स स्मार्टफोन के साथ लॉन्च किया था। इस फोन की दोपहर 12 बजे से सेल शुरू हो गई है।

3 हजार रुपये का कैशबैक भी ऑफर
आज की सेल में आप इस फोन को कई शानदार ऑफर के साथ भी खरीद सकते हैं। आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से इस फोन को खरीदने पर 1 हजार रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा कंपनी जियो यूजर्स को 349 रुपये के रिचार्ज पर 3 हजार रुपये का कैशबैक भी ऑफर कर रही है। फोन नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन के तहत भी खरीदा जा सकता है।
रेडमी नोट 10 प्रो का दाम
रेडमी नोट 10 प्रो के शुरुआती मॉडल की कीमत 15,999 रुपये रखी गई है। वहीं इसके 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 16,999 रुपये है। इसके टॉप-एंड मॉडल की कीमत कंपनी ने 18,999 रुपये रखी है, जो 6जीबी + 128जीबी स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है।
रेडमी नोट 10 प्रो के फीचर और स्पेसिफिकेशन्स
फोन में 1080x2400 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.67 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट, 20:9 के आस्पेक्ट रेशियो और HDR 10 सपॉर्ट के साथ आता है। 8जीबी तक की रैम और 128जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन में प्रोसेसर के तौर पर स्नैपड्रैगन 732G चिपसेट दिया गया है। इसमें 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस, एक 5 मेगापिक्सल का टेलिमैक्रो और एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में आपको 16 मेगापिक्सल का कैमरा लगा है। सेल्फी कैमरा फोन के डिस्प्ले में दिए गए सेंटर नॉच के अंदर लगा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications