
Yes Bank 30 Month FD: प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक ने फिक्स डिपॉजिट पर ब्याज दरों को बढ़ाया है। बैंक ने 2 करोड़ से कम वाले एफडी पर ब्याज की दरों में बढ़ोत्तरी की है। फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों को बढ़ाने के साथ-साथ यस बैंक ने एक 30 महीने की स्पेशल एडफी स्कीम को भी लॉन्च किया है। यस बैंक ने अपनी अधिकारिक बेवसाइट पर ब्याज दर बढ़ाने की जानकारी दी है। वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक बढ़ी हुई दरें 9 दिसंबर से लागू हो गई हैं। यस बैंक 7 से 10 साल की मैच्योरिटी वाले एफडी पर आम नागरिकों को 3.25 प्रतिशत से 6.75 प्रतिशत का ब्याद दर ऑफर कर रहा है।
वरिष्ट नागरिकों को मिलेगा ज्यादा ब्याज
आम नागरिकों को 3.25 प्रतिशत से 6.75 प्रतिशत का ब्याद दर देने के साथ बैंक वरिष्ठ नागरिकों के लिए और बेहतर ब्याद दर ऑफर कर रहा है। यस बैंक वरिष्ट नागरिकों को ब्याज दर 3.75 फीसदी से 7.50 प्रतिशत तक ऑफर कर रहा है।
शुरू की है 30 महीने की स्पेशल एफडी
एफडी पर ब्याज दर बढ़ने के साथ-साथ बैंक ने 30 महीने की एक विशेष एफडी भी शुरू की है। यस बैंक इस खास एफडी पर आम नागरिकों को 7.50 प्रतिशत और सिनियर सीटीजन को 8 प्रतिशत का ब्याज दर ऑफर कर रहा है। चलिए आपको यस बैंक की एफडी पर ब्याज दर क्या है।
यस बैंक की एफडी पर ब्याज दर
यस बैंक 7 दिन से 14 दिन के मैच्योरिटी पिरियड वाले एफडी पर 3.25 प्रतिशत की ब्याज दर ऑफर कर रहा है। बैंक 15 से 45 दिनों के मैच्योरिटी वाले एफडी पर 3.70 प्रतिशत का मिल रहा है। यस बैंक 46 दिनों से 90 दिनों के एफडी जमा पर 4.10 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है। निवेशकों को 91 दिनों से 180 दिनों के एफडी पर 4.75 फीसदी की ब्याज मिल रही है। यस बैंक 181 दिनों से 271 दिनों के एफडी के लिए 5.50 प्रतिशत की ब्याज दर ऑफर कर रहा है। 272 दिनों से 1 साल की एफडी पर बैंक 5.75 प्रतिशत की ब्याज दे रहा है। 1 से 3 साल में परिपक्व होने वाले एफडी पर बैंक 7 प्रतिशथ का ब्याज दर ऑफर कर रहा है।
12 अक्टूबर बढ़ाया था ब्याज दर
इससे पहले यस बैंक ने 12 अक्टूबर को 20 महीने और 22 महीने की फिक्स डिपॉजिट की फिक्स डिपॉजिट योजना की शुरूआत की थी। इस जमा स्कीम पर जनता को 7.25 प्रतिशत की ब्याज दर ऑफर किया था। बैंक ने वरिष्ठ नागरिकों को इस विशेष जमा स्कीम पर 7.75 प्रतिशत की दर ऑफर की थी। बैंक से मिली जानकारी के मुताबिक एफडी जमा के लिए 10,000 रुपये की न्यूनतम राशि देय होती है। एफडी के लिए अधिकतम निवेश की अवधि 10 साल निर्धारित है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
