नयी दिल्ली। निवेश के लिए काफी ऑप्शंस होने के बावजूद फिक्स्ड डिपॉजिट या एफडी अभी भी सबसे अधिक पसंद किये जाने वाले विकल्पों में से एक है। इसकी सबसे बड़ी है सुरक्षा। लोग एफडी में अपना पैसा सुरक्षित समझते हैं, जो कि है भी। एफडी में शेयर बाजार की तरह खतरा नहीं होता। मगर आपके लिए एफडी में पैसा लगाने से पहले ये देखना जरूरी है आपको ब्याज कितना मिलेगा। आप तुलना करके बेहतर से बेहतर जगह अपनी एफडी करवायें ताकि आपकी संपत्ति में इजाफा हो। अगर आप ऐसे ही किसी ऑप्शन की तलाश में हैं तो आपके लिए बजाज फाइनेंस की एफडी बेस्ट ऑप्शन है, जिसमें 5 साल की अवधि में आपकी पूंजी में 45 फीसदी इजाफा हो सकता है। आइये जानते हैं बजाज फाइनेंस एफडी के बारे में विस्तार से।
बजाज एफडी पर मिलेगा शानदार रिटर्न
शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड और सरकारी बचत योजनाओं में उतार-चढ़ाव की संभावना के बीच बजाज फाइनेंस की एफडी एक बढ़िया निवेश विकल्प है। यहां आपको 8.05 फीसदी तक की शानदार ब्याज दर मिलेगी। खास बात यह है कि आपके लिए इस ब्याज दर पर महंगाई से निपटना आसान होगा। जानकार बताते हैं कि यदि आपका रिटर्न महंगाई (Inflation) को मात नहीं दे पाता तो असल में आपका रिटर्न अच्छा नहीं कहा जाएगा। एफडी होने के कारण आप बाजार के जोखिमों से भी महफूज रहेंगे।
नये ग्राहकों के लिए ब्याज दर
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नये ग्राहकों को बजाज फाइनेंस की एफडी पर 7.80 फीसदी की ब्याज दर दी जाती है। बजाज फाइनेंस की एफडी में आपको शुरुआत में न्यूनतम 48 महीनों या 4 साल के लिए पैसा जमा करना होगा। वहीं बजाज फाइनेंस वरिष्ठ वागरिकों को एफडी पर 0.25 फीसदी अधिक ब्याज दर देती है। बजाज फाइनेंस नये ग्राहकों को 7.80 फीसदी, मौजूदा ग्राहकों को 7.90 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 8.05 फीसदी ब्याज देती है। अगर आप 5 साल के लिए 25 लाख रु का निवेश करें तो इन तीन श्रेणियों में आपकी पूंजी 5 साल बाद क्रमश: 36.39 लाख रु, 36.56 लाख रुपये और 36.81 लाख रु हो जाएगी।
एफडी की अवधि बढ़ाने का विकल्प
अगर आप अपने निवेश पर और अधिक रिटर्न हासिल करना चाहते हैं तो आप निवेश करते वक्त ही एफडी के ऑटो-रिन्यूअल का ऑप्शन चुन सकते हैं। इस ऑप्शन को चुनने के बाद आपकी एफडी राशि का बिना किसी समस्या के दोबारा आसानी से निवेश किया जा सकता है। साथ ही आपको एफडी के रिन्यूअल पर बोनस के साथ-साथ चक्रवृद्धि ब्याज का भी बेनेफिट मिलेगा। बजाज फाइनेंस आपको एफडी की मूल रकम पर 0.10 फीसदी रिन्यूअल बोनस लाभ देती है।
More From GoodReturns

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!



Click it and Unblock the Notifications