FD: हाल ही में इन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को अधिक आकर्षक बनाने के उद्देश्य से इनकी ब्याज दरों में संशोधन किया है। ब्याज दरों में संंशोधन करने वाले बैंको में इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक, फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक और उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक शामिल है।

सूर्योदय लघु वित्त बैंक
सूर्योदय लघु वित्त बैंक ने 7 अगस्त 2024 को अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) की ब्याज दरों में संशोधन किया है। इसके बाद 2 वर्ष से 3 वर्ष तक की अवधि की बैंक एफडी के लिए वरिष्ठ नागरिकों को 9.10 फीसदी की उच्चतम ब्याज दर और नियमित नागरिकों को 8.60 फीसदी की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। ये ब्याज दरें 2 करोड़ रु और उससे ज्यादा की राशि की एफडी के लिए लागू हैं।
इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक
इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक नियमित नागरिकों को 444 दिनों की अवधि के लिए एफडी पर 8.50 फीसदी की अधिकतम ब्याज दर की पेशकश कर रहा है और 888 दिनों के लिए 8.25 फीसदी की अधिकतम ब्याज दर की पेशकश कर रहा है।
वही, अगर हम वरिष्ठ नागरिकों के लिए बात करें तो फिर वरिष्ठ नागरिकों को 444 दिनों की अवधि के लिए 9.00 फीसदी ब्याज दरें मिल सकती हैं। वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैंक 0.50 फीसदी अतिरिक्त ऑफर करता है (एनआरई/एनआरओ के लिए लागू नहीं)। 21 अगस्त 2023 से यह ब्याज दरें प्रभावी हो गई है। ये ब्याज दरें 2 करोड़ रु से कम की जमा पर लागू होगी।
फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक
21 सितंबर, 2023 को बैंक ने निवासी एफडी (2 करोड़ रुपये से कम) की अपनी ब्याज दरों को संशोधित किया।
अब 750 दिनों की अवधि के लिए एफडी पर नियमित नागरिकों 8.51 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों 9.11 फीसदी ब्याज दर प्राप्त कर सकते हैं।
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में 2 साल से 3 साल की अवधि के 2 करोड़ रुपये से कम जमा पर सामान्य ग्राहकों को 8.50 फीसदी की उच्चतम ब्याज दर और वरिष्ठ नागरिकों को 9.10 फीसदी की ब्याज दर मिल सकती है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
