नयी दिल्ली। किस्मत का खेल कोई नहीं समझ सकता। कब कौन अपनी किस्मत के दम पर फर्श से अर्श पर पहुंच जाए कोई नहीं जानता। कुछ ऐसा ही है एक मछुआरे के साथ, जिसकी किस्मत अचानक चमक गयी और वो अमीर बन गया। ये मछुआरा समुद्र किनारे टहल रहा था कि उसे एक ऐसी कीमती चीज हाथ लगी, जिसकी कीमत करोड़ों में है। आइए जानते हैं रातोंरात करोड़पति बनने वाले इस मछुआरे की कहानी।
क्या मिला मछुआरे को
थाईलैंड का एक मछुआरा अपने के भाई के साथ समुद्र के किनारे टहल रहा था कि उसे एक खोल में एक दुर्लभ मोती (नारंगी मोती) मिला। इस मोती की कीमत 330,000 डॉलर (भारतीय मुद्रा में 2.40 करोड़ रु) से अधिक बतायी जा रही है। यह दोनों भाई बीती 27 जनवरी को थाईलैंड में नाखोन सी थम्मरत के किनारे पर टहल रहे थे, जब उनकी नजर उस कीमती मोती पर पड़ी।
पिता ने दी कीमती मोती की जानकारी
न्यू यॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार 37 वर्षीय Hatchai Niyomdecha और 35 वर्षीय Worachat Niyomdecha ने खाने के लिए तीन घोंघे तोड़े, जिन्हें लेकर वे अपने घर वापस आ गए। मगर जब उनके पिता ने इसे देखा तो बताया कि उन भाइयों को वास्तव में एक खास नारंगी मोती हाथ लगा है, जो काफी दुर्लभ है। नारंगी रंग के मोती की लम्बाई करीब डाइम जितनी है, जबकि इसका वजन लगभग 7.68 ग्राम है।
एशियाई समुद्र में मिलते हैं ऐसे मोती
यह मोती इन भाइयों को मेलो मेलो समुद्री घोंघे में मिला, जबकि यह आम तौर पर सीप में पाया जाता है। ये मोती एक गैस्ट्रोपॉड में बनते हैं और एशियाई पानी में पाए जाते हैं। इनका रंग भूरा और यहां तक कि नारंगी रंग के होते हैं। जिन भाइयों को ये मोती मिला है, वे थाईलैंड के गरीब मछुआरे समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।
किस्मत से मिला खजाना
Hatchai का मानना है कि यह किस्मत थी जिससे उन्हें अनमोल खजाना (नारंगी मोती) मिला। उनके अनुसार मोती मिलने से कुछ दिन पहले उन्होंने एक सफेद लंबी मूंछों वाले बूढ़े व्यक्ति को देखा, जिसने उन्हें एक उपहार लेने के लिए समुद्र तट पर आने को कहा था। उन्हें लगता है कि उस व्यक्ति ने ही उन्हें मोती खोजने के लिए प्रेरित किया।
परिवार को मिलेगा बेहतर जीवन
Hatchai के अनुसार वह इस मोती को सबसे अधिक कीमत पर बेचना चाहते हैं। उन्होंने कहा इस पैसे से केवल मेरे जीवन में ही बदलाव नहीं आया, इससे मेरी किस्मत बदल जाएगी। उनके पूरे परिवार का जीवन बेहतर होगा। अब तक उनसे कम से कम तीन खरीदारों ने संपर्क किया है। कथित तौर पर परिवार चीन के एक खरीदार के साथ बातचीत कर रहा है जो मोती के लिए 332,000 डॉलर देने को तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications