नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की आय को दोगुना करने के सरकार के लक्ष्य के मद्देनजर गुरुवार को मछली पालन उद्योग के लिए एक नई योजना लॉन्च की। पीएम मोदी ने मत्स्य (मछली पालन) सेक्टर में उत्पादन और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए 20,050 करोड़ रुपये की प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का शुभारंभ किया। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पीएम मोदी ने बिहार में मत्स्य पालन और पशुपालन क्षेत्रों में कई अन्य कार्यक्रम भी शुरू किए। पीएम मोदी ने ई-गोपाला नाम से एक मोबाइल ऐप भी लॉन्च की जो किसानों को पशुधन से संबंधित मुद्दों पर समाधान देगी। इन सभी नई सुविधाओं को लॉन्च करने के बाद प्रधानमंत्री ने पशुधन और मत्स्य पालन क्षेत्र पर ध्यान देने करने वाले किसानों के साथ बातचीत भी की।
क्या है मत्स्य संपदा योजना
मत्स्य संपदा योजना देश में मत्स्य पालन क्षेत्र पर केंद्रित और इसके लगातार विकास के लिए एक बड़ी योजना है। आत्मनिर्भर पैकेज के तहत इस योजना के लिए 2020-21 से 2024-25 की अवधि तक के लिए 20050 करोड़ रु आवंटित किए जाएंगे। पीएम मंत्रालय की तरफ से एक बयान में कहा गया है कि 20,050 करोड़ रु का निवेश मत्स्य पालन क्षेत्र में अब तक सबसे अधिक है। इसमें से 12,340 करोड़ रु समुद्री, अंतर्देशीय मत्स्य पालन गतिविधियों पर खर्च किए जाएंगे। जबकि जलीय कृषि और मत्स्य पालन के इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए 7,710 करोड़ रु का निवेश किया जाएगा।
उत्पादन में होगी बढ़ोतरी
मत्स्य संपदा योजना का लक्ष्य 2024-25 तक मछली उत्पादन में 70 लाख टन की अतिरिक्त बढ़ोतरी करना है। इतना ही नहीं सरकार का लक्ष्य इस योजना के जरिए सेक्टर का निर्यात 2024-25 तक बढ़ा कर 1 लाख करोड़ रु करने का भी है। पीएम मोदी ने योजना को लॉन्च करते हुए कहा कि आज यह योजना देश के 21 राज्यों में शुरू की जा रही है। अगले 4-5 वर्षों में इस पर 20 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें से 1,700 करोड़ रुपये का काम आज से शुरू हो रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि आज शुरू हुई सभी योजनाओं के पीछे सोच यह है कि हमारे गाँव 21वीं सदी के भारत की ताकत बनें।
कई सुविधाएं हुई शुरू
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार के पटना, पूर्णिया, सीतामढ़ी, मधेपुरा, किशनगंज और समस्तीपुर में, कई सुविधाओं का उद्घाटन किया गया है और उनकी आधारशिला रखी गई है। इससे मछली उत्पादकों को नया इन्फ्रास्ट्रक्चर और आधुनिक उपकरण मिलेंगे, जिससे उनके लिए नए बाजार खुलेंगे। उन्होंने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि से देश के 10 करोड़ से ज्यादा किसानों के बैंक खातों में सीधे पैसा ट्रांसफर किया है। बिहार में भी लगभग 75 लाख किसान हैं। बिहार के किसानों के बैंक खातों में अब तक लगभग 6 हजार करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं।
ई-गोपाला ऐप
पीएम मोदी के अनुसार ई-गोपाला ऐप एक डिजिटल माध्यम होगा जो पशुधन मालिकों की मदद करेगा। इससे एडवांस्ड पशुधन चुनना आसान होगा और उन्हें बिचौलियों से आजादी मिलेगी। यह ऐप पशुपालकों को उत्पादकता, स्वास्थ्य और आहार से संबंधित सभी जानकारी देगी।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
