नयी दिल्ली। अगस्त खत्म होने पर लगातार दूसरे महीने केंद्र सरकार का राजकोषीय घाटा वार्षिक लक्ष्य से ऊपर रहा। इसकी मुख्य वजह रेवन्यू कलेक्शन पर लॉकडाउन का प्रभाव है। नियंत्रक महालेखाकार (सीजीए) की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार अप्रैल-अगस्त के दौरान राजकोषीय घाटा बजट में अनुमानित वार्षिक लक्ष्य का 109.3 प्रतिशत रहा। मूल्य में देखें तो राजकोषीय घाटा 8,70,347 करोड़ रुपये रहा। यह पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के दौरान बजट अनुमानों (बीई) के 78.7 प्रतिशत रहा था। राजकोषीय घाटा (व्यय और राजस्व के बीच अंतर) ने जुलाई में वार्षिक लक्ष्य को पार कर लिया था।

क्या था सरकार का अनुमान
सरकार ने इस साल फरवरी में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट में 2020-21 के लिए राजकोषीय घाटे को 7.96 लाख करोड़ रुपये या जीडीपी के 3.5 प्रतिशत के बराबर आंका था। हालांकि, इन आंकड़ों में कोरोनोवायरस महामारी के कारण सामने आए आर्थिक दिक्कतों को देखते हुए काफी बड़ा संशोधन किया जा सकता है। सीजीए के आंकड़ों के अनुसार सरकार की राजस्व प्राप्ति (Revenue Receipts) अप्रैल-अगस्त में 3,70,642 करोड़ रुपये या बीई की 18.3 प्रतिशत रही। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह बीई के 30.7 प्रतिशत पर थी।
कितना रहा टैक्स रेवेन्यू
वहीं वित्त वर्ष के पहले पांच महीनों के दौरान सरकार का कर राजस्व (टैक्स रेवेन्यू) 2,84,495 करोड़ रुपये या बीई के 17.4 प्रतिशत रहा। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के दौरान यह बीई का 24.5 प्रतिशत था। इस दौरान सरकार की कुल प्राप्तियां बीई के 16.8 प्रतिशत या 3,77,306 करोड़ रुपये रहीं। बजट में सरकार ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 22.45 लाख करोड़ रुपये की कुल प्राप्तियों का अनुमान लगाया था।
कितना रहा सरकारी खर्च
सरकार का कुल खर्च अगस्त अंत में 12,47,653 करोड़ रुपये या बीई का 41 प्रतिशत रहा। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के दौरान सरकार का कुल व्यय बीई का 42.2 प्रतिशत था।
सरकार लेगी कर्ज
वित्त मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि सरकार देश की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करने वाले कोरोना संकट के बीच अपने खर्च की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही (अक्टूबर-मार्च) में 4.34 लाख करोड़ रुपये उधार लेगी। अप्रैल-सितंबर की पहली छमाही में सरकार ने 7.66 लाख करोड़ रुपये का कर्ज लिया है और बाकी 4.34 लाख करोड़ रुपये का कर्ज चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही के दौरान लिया जाएगा। आर्थिक मामलों के सचिव तरुण बजाज ने कहा कि सरकार चालू वित्त वर्ष के लिए 12 लाख करोड़ रुपये के लोन का टारगेट बरकरार रखे हुए है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications