Firstcry IPO Allotment Status: ई-कॉमर्स यूनिकॉर्न फर्स्टक्राय का IPO आज 8 अगस्त को बंद हो गया है. कंपनी 4,193.73 करोड़ रुपए जुटाने के लिए IPO लॉन्च किया. इसके लिए इश्यू प्राइस 465 रुपए प्रति शेयर रहा. अंतिम दिन IPO करीब 13 गुना भरा. इश्यू 6 अगस्त से बोली लगाने के लिए खुला था. IPO में बोली लगाने वाले निवेशकों को एक लॉट में 32 शेयर मिलेंगे.
IPO बंद होने के बाद शेयर अलॉटमेंट 9 अगस्त होगा. इसके बाद BSE और NSE पर शेयरों की लिस्टिंग 13 अगस्त को होगी. चलिए जानते हैं कि BSE पर शेयर अलॉटमेंट स्टेटस कैसे करते हैं...
Firstcry IPO Allotment Status
Step 1: BSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और 'Status of Issue Application' पर जाएं या फिर https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर डायरेक्ट विजिट करें
Step 2: सेक्शन में 'Issue Type' पर विजिट करें और'Equity' ऑप्शन क्लिक करें
Step 3: यहां ड्रॉपडाउन मेन्यू में 'Firstcry' को चुने
Step 4: अब अपना अप्लीकेशन नंबर या PAN नंबर भरें
Step 5:'I am not a Robot' पर क्लिक करें और सबमिट करें
Firstcry IPO से जुड़ी जानकारी
फर्स्टफ्राय के पब्लिक इश्यू में 1666 करोड़ रुपए के लिए फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे. इसके अलावा ऑफर फॉर सेल यानी OFS में प्रोमोटर्स और मौजूदा निवेशक शेयर जारी करेंगे. OFS में 5.44 करोड़ शेयर जारी होंगे. बता दें कि फर्स्टक्राय में प्रेमजी इनवेस्ट, M&M और सॉफ्टबैंक जैसी दिग्गज कंपनियों का पैसा लगा हुआ है. कंपनी में सॉफ्ट बैंक की हिस्सेदारी 25.55 फीसदी है. ब्रेनबीज और M&M की हिस्सेदारी 10.98 फीसदी है.

Firstcry IPO
- 6 से 8 अगस्त तक खुला
- इश्यू प्राइस: 465 रुपए प्रति शेयर
- लॉट साइज: 32 शेयर
- IPO साइज: 4,193.73 करोड़ रुपए
- फ्रेश इश्यू: 1,666 करोड़ रुपए
- OFS: 2,527.73 करोड़ रुपए
IPO पर एक्सपर्ट की राय
Firstcry IPO को लेकर एक्सपर्ट की राय भी बुलिश है. Marwadi Financial Services और Ventura ने पब्लिक इश्यू को लेकर बुलिश राय दी. इसके तहत सब्सक्राइब की सलाह दी गई है. सुशील फाइनेंस और SBI सिक्योरिटीज और Canmoney.in ने लॉन्ग टर्म के लिए सब्सक्राइब करने की स्ट्रैटेजी दी है.
IPO के लिए 2023 में DRHP फाइल किया
फर्स्टफ्राय की पैरेंट कंपनी BrainBees Solutions ने पिछले साल दिसंबर में IPO के लिए अप्लाई किया, जिसे बाद में रिटर्न ले लिया. क्योंकि मार्केट रेगुलेटर SEBI ने डिस्क्लोजर और फाइनेंशियल्स को लेकर और जानकारी मांगी थी. फिर कंपनी ने अपडेटेड IPO ड्राफ्ट फाइल किया. IPO के लिए कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, मॉर्गन स्टैनली इंडिया कंपनी, बोफा सिक्योरिटीज इंडिया लिमिटेड, जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड और एवेंडस कैपिटल बुक रनिंग लीड मैनेजर्स हैं. पब्लिक इश्यू के लिए Link Intime India Pvt Ltd रजिस्ट्रार है.
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications