Vande Bharat Sleeper Express: वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शुरुआत का यात्री बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल कुल 10 वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को बनाया जा रहा है और पहला प्रोटोटाइप सामने आ चुका है। भारत के रेलवे नेटवर्क को एडवांस बनाने की तरफ जरूरी कदम ले रहा है। अब जल्द ही आपको देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में सफर करने का मौका मिल रहा है। इसे लेकर रेलवे ने नया अपडेट दिया है। आइए आपको बताते हैं।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ट्रायल
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बात की जानकारी दी है कि भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन बनकर तैयार हो गई है। रेलवे द्वारा जल्द ही इसका ट्रायल किया जाएगा, जिसके बाद इसे यात्रियों के लिए हरी झंडी दिखाई जाएगी।
इस स्पीड से चलेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
इसकी मैक्सिमम स्पीड 180 किलोमीटर प्रतिघंटा तक है। हालांकि, इसे 160 किलोमीटर प्रतिघंटा तक चलाया जा सकता है। रेलवे का उद्देश्य इसे राजधानी एक्सप्रेस अधिक गति प्रदान करना है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में शुरुआती तौर पर कुल 16 कोच शामिल किए गए हैं। इसमें 11 कोच 3 टीयर एसी के होंगे, और 4 कोच 2 टीयर एसी के होंगे। वहीं, एक कोच फर्स्ट क्लास एसी का होगा।
कब शुरू होगी वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस?
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन कब से कमर्शियल तौर पर शुरू की जाएगी और इसके सक्सेसफुल ट्रायल रन के से ये भी साफ हो जाएगा कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को यात्रियों के लिए कब से शुरू किया जा सकता है। ऑपरेशनल एफिशिएंसी के लिए ट्रायल रन का वैलिडेट होना जरूरी है।
यात्रियों को मिलेंगी ये सभी सुविधाएं
वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों के लिए कई सारी सुविधाएं है। इसमें प्रत्येक कोच में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कोच में हाई टेक सिस्टम और डिस्पले लगी होगी। इसके साथ ही मॉड्यूलर बायो-टॉयलेट्स बनाए गए हैं और ये दिव्यांग व्यक्ति भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। हर कोच ऑटोमेटिक दरवाजों से लैस है और स्टेशन पर ही खुलेंगे। किसी प्रकार की इमरजेंसी में यात्री लोको पायलट से भी बात कर सकेंगे। इसके अलावा हर सीट पर रीडिंग लाइट, चार्जिंग पोर्ट और टेबल भी दिया गया है।
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के रूट और किराए की डिटेल
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के के रूट को लेकर अभी जानकारी नहीं दी गई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसे जम्मू-कश्मीर तक चलाए जाने की भी योजना है। ये दिल्ली-चेन्नई, दिल्ली-पटना और दिल्ली-मुंबई कॉरिडोर पर चलाने की तैयारी की जा रही है। किराये के बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। 3टीयर के लिए 2000 रुपये, 2टीयर के लिए 2500 रुपये और 1एसी के लिए 3000 रुपये तक किराया तय किया जा सकता है। इस ट्रेन को यात्रियों आरामदायक सफर का अनुभव करने के लिए बनाया गया है और इसके लिए रेलवे ने कई सारी सुविधाएं भी दी हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications