नई दिल्ली, जुलाई 04। माइक्रोसॉफ्ट के मालिक और वर्तमान में विश्व के चौथे नंबर के अमीर आदमी बिल गेट्स ने सोशल मीडिया पर अपना 48 साल पहले का एक रिज्यूमे शेयर किया है। लगभग पांच दशक पहले इसी रेज्यूमे को उन्होंने जॉब अप्लाई करने के समय प्रयोग किया था। 60 साल के बिल गेट्स और 124.1 बिलियन डॉलर के नेटवर्थ कंपनी के मालिक ने रिज्यूमे शेयर करते हुए लिखा कि अगर आप हाल ही में ग्रेजुएट हुए हों या फिर कॉलेज आप ड्रॉपआउट हों, आपका करेंट रिज्यूमे मेरे 48 साल पुराने रिज्यूमे से तो बेहतर ही होगा।
बिल गेट्स ने किए कई सारे कोर्स
बिल को बचपन से ही टेक्नॉलजी से प्यार था। बचपन से युवावस्था तक उन्होंने कंप्यूटर और टेक्नोलॉजी की तरफ ही ध्यान बनाए रखा। बिल गेट्स के रिज्यूमे को देख के पता चलता है कि बिलिनियर ने कई सारे कार्य किए हैं। बिल गेस्ट ने सिस्टम स्ट्रक्चर, डेटाबेस मैनेजमेंट, कंप्यूटर ग्राफिक्स आदी का कोर्स किया है।
लिंक्डइन पर हो रहा है वायरल
दरअसल, बिल गेट्स ने प्रोफेशनल सोशल प्लेटफार्म लिंक्डइन पर अपना रिज्यूमे शेयर किया है। लिंक्डइन पर शेयर करते ही उनके रेज्यूमे पर लाखों रिएक्शन आ रहा है। लिंक्डइन माइक्रोसॉफ्ट की सोशल प्लेटफार्म है। लिंकडिन पर हर प्रोफेशन से जुड़े लोग और कंपनियां अपने काम और हुनर से रिलेटेड चीजें शेयर करते रहते हैं। यहां नौकरी देने और पाने का विकल्प होता है।
लोगों का रिएक्शन
हजारों लोग सोशल मीडिया पर बिल गेट्स के शेयर किए गए रिज्यूमे पर लगातार कमेंट कर रहे हैं। यूजर्स ने बिल गेट्स को उनका रिज्यूमे शेयर करने के लिए थैंक्यू बोला है। लोगों ने बिल गेट्स को अपने पहले रेज्यूमे को इतने दिनो लोगों तक संभाल के रखने के लिए भी बधाई दी। कई लोगों ने कमेंट किया कि सभी को अपना पहला और या कुछ पुराने रेज्यूमे संभाल के रखना चाहिए। लोगो ने कहा कि रेज्यूमे आपको अपने पीछे किए गए काम की याद दिलाते हैं।
यूजर्स ने बिल के 48 साल पुराने रेज्यूमे को भी आज के टाइम के हिसाब से सुन्दर बताया। कुछ लोगों ने कहा कि यह एक पेज का शानदार रेज्यूमे है। बिल गेट्स इंटरनेशनल सॉफ्टवेयर निर्माता कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर है, गेट्स हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के कॉलेज ड्रॉपआउट हैं।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट: शनिवार को आपके शहर में क्या है तेल की कीमत? पूरी लिस्ट देखें



Click it and Unblock the Notifications