नयी दिल्ली। कोरोनावायरस का कहर जारी है। लोग बेरोजगार हो रहे हैं। कंपनियां कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं और सैलेरी में भी कटौती की जी रही है। लोगों के आर्थिक हालात खराब हो रहे हैं। ऐसे में अगर आपको 1 लाख रु का इनाम मिल जाए तो कैसा रहेगा। जी हां अगर आपके पास खास टैलेंट है तो आप 1 लाख रु जीत सकते हैं। ये इनाम आपको कोई और नहीं बल्कि सरकार देगी। हालांकि इसके लिए आपके पास खास कौशल और ज्ञान होना जरूरी है। अगर आप 1 लाख रु पाना चाहते हैं तो अपनी नोलेज का हुनर दिखाइए और इनाम पाइए। आइए अब जानते हैं कि आपको इस इनाम के लिए क्या करना होगा।
आरोग्य सेतु ऐप में ढूंढनी होगी कमी
आपको पता होगा कि सरकार ने कुछ समय पहले आरोग्य सेतु ऐप लॉन्च की थी। इस ऐप में सुरक्षा और प्राइवेसी को लेकर काफी सवाल खड़े हुए थे। अब सरकार ने इस ऐप को सोर्स कोड को ओपन कर दिया है। साथ ही घोषणा की है कि इस ऐप में कोई गड़बड़ी ढूंढने वाले को 1 लाख रु का इनाम दिया जाएगा। बता दें कि ये ऐप दुनिया में सबसे जल्दी 15 मिलियन यानी 1.5 करोड़ और 100 मिलियन यानी 10 करोड़ डाउनलोड का आंकड़ा छूने वाली ऐप है। आरोग्य सेतु ने सिर्फ 13 दिनों में 1.5 करोड़ और 41 दिनों में 10 करोड़ डाउनलोड का आंकड़ा छू लिया था।
कैसे मिलेगा इनाम
भारतीय राष्ट्रीय सूचना आयोग की महानिदेशक डॉ नीता वर्मा ने एक बिग बाउंटी प्रोग्राम की घोषणा की है, जिसके तहत जो भी इस ऐप में बग (गड़बड़ी) और कोड दोष ढूंढ कर सरकार को इसे सुधारने का तरीका बताएगा उसे 1 लाख रु का नकद इनाम मिलेगा। ध्यान रहे कि ये इनाम सिर्फ एक ही नहीं बल्कि हर उस व्यक्ति को मिलेगा जो ऐसा कर पाने में सफल होगा। बिग बाउंटी प्रोग्राम का संचालन MyGov द्वारा किया जाएगा। इस बात की जानकारी MyGov के चीफ एक्जेक्यूटिव ने दी है। जहां तक आरोग्य सेतु के सोर्स कोड ओपन करने की बात है तो इसके एंड्रॉइड ऐप का सोर्स कोड आज रात आधी रात के बाद GitHub पर अपलोड किया जाएगा।
तीन अलग-अलग तरह के इनाम
बग बाउंटी प्रोग्राम में तीन अलग-अलग प्रकार के प्राइवेसी बग इनाम होंगे। साथ ही एक कोड सुधार कार्यक्रम भी होगा। ये सब मिला कर 1 लाख रु के इनाम की पेशकश की जाएगी। अभी तक 11.5 करोड़ लोग इस ऐप को डाउनलोड कर चुके हैं। जैसे ही ये ऐप लॉन्च की गई थी सरकारी अधिकारियों ने इसके बेनेफिट के बारे में बात करना शुरू कर दिया था। वैसे सोर्स कोड ओपन करने के मामले में भारत से पहले कदम सिंगापुर उठा चुका है, जिसने महीनों पहले ही अपने आधिकारिक कोविड-19 संपर्क ट्रेसिंग ऐप को ओपन सोर्स कर दिया है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान किसानों के लिए अपडेट! कब आएगी 6वीं किस्त, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस

Gold Rate Today: होली पर सस्ता हुआ सोना-चांदी का भाव, जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Gold Price Today: मिडिल ईस्ट जंग के बीच सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

PM Kisan Yojana: किसानों के लिए सुनहरा मौका! PM Kisan योजना से पाएं 3000 रुपए महीना, ऐसे भरें फॉर्म

Silver Price Today: 9 मार्च को चांदी की कीमत में आई गिरावट...35,000 टूटे भाव, जानिए 1 किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications