New Financial Rules from 1st July 2024 News: आपकी जानकारी के लिए बता दें हर महीने कुछ फाइनेंशियल नियमों में फेरबदल देखने को मिलता है वहीं कुछ नए नियम भी जोड़ दिए जाते हैं। आपको पता होना चाहिए अब सिर्फ और सिर्फ एक दिन बचा है जुलाई का महिना शुरू होने में, इस महीने की शुरुआत के साथ आपको कुछ नए नियम में बदलाव देखने को मिल सकता है, इस महीने ये कुछ नए नियम क्रेडिट कार्ड, डिजिटल वॉलेट और गैस सिलेंडर से जुड़े हैं। जिसमें अगले महीने कुछ अंतिम तिथि भी हैं। आपको बताते हैं जुलाई में होने जा रहे बदलावों और अंतिम तिथि के बारे में।

पीएनबी बैंक ने अपने खाताधारकों को सुनाई ये खबर
आपको बता दें जिन लोगों के पीएनबी बैंक में खाते हैं उनके लिए एक खास जानकारी है पीएनबी बैंक ने अपने खाताधारकों को एक बार फिर चेताया है कि 30 अप्रैल 2024 तक जिन खातों में 3 साल से कोई भी आवागमन नहीं किया गया हैं, उन्हें बंद कर दिया जाएगा। इसकी आखिरी तारीख 30 जून 2024 है।
क्रेडिट कार्ड बिल संबंधित नियम
अगर आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको ये जानकारी पता होनी चाहिए जी हां 1 जुलाई से क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट संबंधित कुछ नए नियम लागू होने जा रहे हैं। इस नए नियम में किए गए बदलाव के तहत सभी बैंकों को क्रेडिट कार्ड पेमेंट भारत बिल पेमेंट सिस्टम के जरिए प्रोसेस करना होगा।
मोबाईल रिचार्ज हुए महंगे
भारती एयरटेल के रिचार्ज महंगे करने से पहले रिलायंस जियो ने भी ग्राहकों को झटका दिया, जियो ने गुरुवार को दरों में 13% - 25% तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया, बढ़े हुए टैरिफ प्लान की दरें 3 जुलाई से ही लागू होंगी, इसके तहत अब जियो का 239 रुपए वाला सबसे पॉपुलर प्लान 299 रुपए का हो जाएगा, इस प्लान में रोजाना 1.5GB डेटा मिलता है, इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की होती है वहीं, सबसे सस्ता जियो का प्रीपेड प्लान 155 रुपए का था, जो अब बढ़कर 189 रुपए में मिलेगा।
सिलेंडर की कीमत
आपको बता दें कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों को अपडेट करती है। इसमें आपको सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी या कटौती हो सकती है।
पेटीएम वॉलेट
पेटीएम यूजर्स को एक बार फिर झटका लग सकता है पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने एक जानकारी साझा कि 20 जुलाई, 2024 को जीरो बैलेंस खाते और जिन खातों में पिछले लंबे समय से कोई लेनदेन नहीं किया गया है उन्हे बंद कर दिया जाएगा। वही ये भी बताया गया जो इस कैटेगरी में खाते आते हैं उन्हे सभी को मैसेज भेजा जाएगा और उन्हें अपना वॉलेट बंद करने से पहले 30 दिनों का नोटिस पीरियड दिया जाएगा।
आईटीआर फाइल करने की आखिरी तारीख
आपकी जानकारी के लिए बता दें अगर आप अभी निश्चिंत होकर बैठे हैं तो आपके पता होना चाहिए आपके आईटीआर फाइल करने की आखरी तारीख क्या है वित्त वर्ष 2024-25 के लिए आईटीआर फाइल करने समयसीमा 31 जुलाई, 2024 है। लेकिन अगर आप इस तारीख तक जमा नहीं कर पाते हैं, तो आप 31 दिसंबर, 2024 तक लेट रिटर्न फाइल कर सकते हैं।
सिटी बैंक क्रेडिट कार्ड
अगर आप सिटी बैंक क्रेडिट कार्ड के यूजर्स है तो आपके लिए ये खबर है एक्सिस बैंक ने सिटी बैंक क्रेडिट कार्ड यूजर्स अकाउंट और रिलेशनशिप्स को माइग्रेट करने के बारे में जानकारी साझा की है, हालांकि 15 जुलाई, 2024 तक पूरा होने की उम्मीद है। आपको ये भी पता होना चाहिए सिटीबैंक क्रेडिट कार्ड अब एक्सिस क्रेडिट कार्ड बन जाएंगे।
मोबाइल नंबर चेंज और पोर्टेबिलिटी
मोबाईल संबंधित चीजों में भी 1 जुलाई से कई बदलाव होने वाले हैं, अगर आपकी सिम कार्ड चोरी या खराब हो जाती है तो उसका लॉकिंग समय 7 दिन का होगा। इसका मतलब है आपको 7 दिन के बाद ही नई सिम मिलेगी। इसके अलाव मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी के नियम बदलेंगे।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान किसानों के लिए अपडेट! कब आएगी 6वीं किस्त, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: होली पर सस्ता हुआ सोना-चांदी का भाव, जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 10 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में फिर आई तेजी, जानिए 24k, 22k 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: मिडिल ईस्ट जंग के बीच सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

PM Kisan Yojana: किसानों के लिए सुनहरा मौका! PM Kisan योजना से पाएं 3000 रुपए महीना, ऐसे भरें फॉर्म



Click it and Unblock the Notifications