Rule Change 1 July: 1 जुलाई से कई फाइनेंशियल नियमों में बदलाव होने वाले हैं जो सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। पैन के लिए अनिवार्य आधार से लेकर नए एटीएम चार्ज के नियमों तक, कई अहम वित्तीय बदलावों के बारे में आपको जरूर चेक कर लेना चाहिए, ताकि इस महीने में आपको किसी तरह की वित्तीय परेशानी का सामना न करना पड़े।

पैन कार्ड के लिए आधार वेरिफिकेशन है जरूरी
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने घोषणा की है कि 1 जुलाई से नए पैन कार्ड आवेदनों के लिए आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा। इसका उद्देश्य कर अनुपालन को बढ़ाना और डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा देना है। इससे पहले, पैन प्राप्त करने के लिए एक वैध आईडी और जन्म प्रमाण पत्र ही काफी था।
आईटीआर फाइलिंग की डेडलाइन बढ़ी
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने आईटीआर फाइलिंग की समय सीमा को 15 सितंबर, 2025 तक बढ़ा दिया है, जो इस महीने के अंत यानी 31 जुलाई, 2025 को समाप्त होने वाली थी। यह करदाताओं को बिना किसी जल्दबाजी के अपना रिटर्न फाइल करने के लिए अधिक समय प्रदान करता है, जिससे गलत फाइलिंग की संभावना कम हो जाती है।
एटीएम चार्ज में बदलाव
एक्सिस बैंक ने 1 जुलाई, 2025 से फ्री लीमिट से अधिक एटीएम चार्ज को 21 रुपये प्रति लेनदेन से बढ़ाकर 23 रुपये प्रति लेनदेन करने की घोषणा की है। इस बदलाव से एक्सिस और गैर-एक्सिस एटीएम ग्राहकों दोनों प्रभावित होंगे।
रेलवे से जुड़े इन दो नए नियमों में होगा बदलाव
1 जुलाई से ट्रेन यात्रा करना आम लोगों की जेब पर थोड़ा भारी पड़ सकता है। सूत्रों की मानें तो नॉन-AC डिब्बों का किराया 1 पैसा प्रति किलोमीटर और AC डिब्बों का किराया 2 पैसे प्रति किलोमीटर तक बढ़ सकता है।
इसके अलावा अब दलालों पर लगाम कसने के लिए 1 जुलाई से एजेंट तत्काल टिकट बुकिंग शुरू होने के आधे घंटे तक टिकट नहीं ले पाएंगे। इससे आम यात्रियों को ज्यादा मौके मिलेंगे। इसके अलावा, 15 जुलाई से तत्काल टिकट बुक करते समय मोबाइल OTP अनिवार्य होगा। ये ओटीपी यात्रियों के IRCTC अकाउंट से जुड़े मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा। इससे टिकट बुकिंग में पारदर्शिता बढ़ेगी और ज्यादा से ज्यादा लोगों को तत्काल टिकट मिल सकेगा।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
