नई दिल्ली, जुलाई 8। भारत की सबसे बड़ी इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने आज अपने चालू वित्त वर्ष (2021-22) की पहली तिमाही तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित कर दिए। कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 28.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी है। जून में समाप्त हुई तिमाही के लिए इसका मुनाफा 9,008 करोड़ रु रहा। वहीं कंपनी की इनकम भी पिछले साल की अप्रैल-जून तिमाही के मुकाबले इस साल समान अवधि में 18.5 फीसदी बढ़ कर 45,411 करोड़ रु रही।

अनुमान से कम रहा मुनाफा
हालांकि टीसीएस की इनकम और मुनाफा विश्लेषकों के अनुमानों से कम रहे। विश्लेषकों को उम्मीद थी कि तिमाही में इसकी इनकम 45,850 करोड़ रुपये और मुनाफा 9,370 करोड़ रु रहेगा। तिमाही दर तिमाही आधार पर कंपनी की कॉन्स्टैंट करेंसी में इनकम 4.1 फीसदी बढ़ी। जबकि रुपये के लिहाज से ग्रोथ उम्मीद से काफी कम 3.9 फीसदी रही।
किया लाभांश का ऐलान
टीसीएस ने शेयरधारकों के लिए भी खास ऐलान किया है। कंपनी के बोर्ड ने 7 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम लाभांश को मंजूरी दी है। उत्तरी अमेरिका में कंपनी का बिजनेस, बीएफएसआई (बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं और बीमा) और रिटेल सभी ने अच्छी ग्रोथ हासिल की। तिमाही के दौरान टीसीएस ने 8.1 अरब डॉलर के ऑर्डर हासिल किए, जो पिछले साल की तुलना में 17.3 फीसदी अधिक है।
पिछली तिमाही में कैसे रहे थे नतीजे
जनवरी-मार्च तिमाही में टीसीएस के मुनाफे में साल दर साल आधार पर 14.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। मार्च में समाप्त तिमाही के लिए इसका मुनाफा 9,246 करोड़ रु रहा था। वहीं टीसीएस की शुद्ध इनकम साल दर आधार पर 9.4 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 43,705 करोड़ रु रही थी। बता दें कि टीसीएस की इनकम तब जानकारों के अनुमानों से अधिक रही थी, जबकि मुनाफा कम रहा था। जानकारों ने पिछली तिमाही के लिए इसके 9305.9 करोड़ रु के मुनाफे और 43,574.7 करोड़ रु की इनकम का अनुमान लगाया था।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
