Cheque Bounce: देश में चेक बाउंस के मामलों से सख्ती से निपटने के लिए सरकार प्रभावी कदम उठाने की तैयारी में है। वित्त मंत्रालय इस संबंध में कदम उठाने की तैयारी में है। मंत्रालय चेक बाउंस होने की स्थिति में जारी करने वाले व्यक्ति के दूसरे खाते से पैसा काटने और उस व्यक्ति को नया खाता खोलने से वंचित करने जैसे कदम उठाने की तैयारी में है। देश में चेक बाउंस होने के बढ़ते मामलों को देखते हुए वित्त मंत्रालय ने एक उच्च स्तरी बैठक बुलाई थी। बैठक में इस तरह के कई सुझाव प्राप्त हुए हैं।
अदालतों को मिलेगी राहत
दरअसल, ऐसे मामलों से कानूनी व्यवस्था पर अतिरिक्त भार बढ़ता है। इसलिए मिटिंग में कुछ ऐसे सुझाव दिए गए हैं जिनसे कानूनी प्रक्रिया की नौबत नहीं आएगी। इन सुझावों में चेक जारी करने वाले के खाते में पर्याप्त पैसा न होने की स्थिति में अन्य खातों से पैसा काट लेना। और डर के लिए भविष्य में बैंक अकाउंट खोलने से रोकना शामिल है।
मिलें हैं सुझाव
नवभारत टाइम्स की खबर के अनुसार सुझावों में चेक बाउंस के मामले को कर्ज भरने में चूक की ट्रीट करना और मामले की जानकार लोन सूचना कंपनियों को देना शामिल है। इस प्रक्रिया से व्यक्ति के सीबील स्कोर कम किया जा सकेगा। यह बात भी सामने आ रही है कि मंत्रालय इन सुझावों को लागू करने से पहले कानूनी राय जरूर लेगा। अगर इन तमाम सुझावों पर अमल किया जाता है तो भुगतानकर्ता को चेक की राशि का भुगतान करने पर मजबूर होना पड़ेगा। मामला न्यायालय नहीं पहूचेगा जिससे कानून पर बोझ कम होगा।
सजा का भी है प्रावधान
चेक बाउंस होने के मामले को अदालत में घसिटा जा सकता है। और कानून के तहत यह एक दंडनीय अपराध है। इस अपराध के लिए चेक जारी करने वाले को राशि से दोगुना जुर्माना भरना या दो वर्ष तक की जेल या फिर दोनों हो सकती है। उद्योग संगठन पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने हाल में वित्त मंत्रालय को सुझाव दिया था कि चेक बाउंस के मामले में बैंक से पैसा निकलने पर कुछ दिन तक अनिवार्य रोक लगाना चाहिए जिससे जारिकर्ता को जवाबदेह बनाया जा सके।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
