Income Tax Return : राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा की तरफ से कहा गया है कि इनकम टैक्स पेयर्स अपने रिटर्न को जल्द से जल्द फाइल कर दें क्योंकि वित्त मंत्रालय इनकम टैक्स फाइल करने की 31 जुलाई की समय सीमा को बढ़ाने पर विचार नहीं कर रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा की तरफ से कहा गया है कि हमें उम्मीद है कि फाइलिंग पिछले वर्ष से अधिक होनी चाहिए। पिछले वर्ष 31 जुलाई तक करीब 5 करोड़ 83 लाख इनकम टैक्स रिटर्न फाइल किए गए थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संजय मल्होत्रा ने कहा कि हम इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने वालों को बहुत धन्यवाद देना चाहते हैं क्योंकि इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की गति पिछले वर्ष की तुलना में बहुत तेज है। संजय मल्होत्रा ने कहा कि जिन्होंने अभी तक आईटीआर फाइल नहीं किया है हम उन्हें सलाह देंगे कि वे आखिरी क्षण तक इंतजार न करें और वे किसी भी एक्सटेंशन की उम्मीद न करें।
उन्होंने कहा कि इसी वजह से में उन्हें आईटीआर को जल्द से जल्द फाइल करने की सलाह दूंगा। क्योंकि 31 जुलाई का वक्त बहुत पास आ रहा है।
संजय मल्होत्रा की तरफ से कहा गया है कि जहां तक जीएसटी की वृद्धि का सवाल है, यह अब तक 12 फीसदी है। हालांकि, दर में कटौती के वजह से उत्पादन शुल्क के मोर्चे पर दर 12 फीसदी से कम है।
उन्होंने कहा कि फिलहाल यह काफी नेगेटिव है। उम्मीद है कि आगे चलकर टैक्स दरों में कमी आ असर खत्म होने के बाद हम उत्पादन शुल्क के संग्रह में कुल वृद्धि देखेंगे।
राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा की तरफ से कहा गया है कि इसी वजह से हमको कुल मिलाकर लगता है कि अभी शुरुआती दिन है। हमें लगता है कि हमें लक्ष्य हासिल करने में सक्षम होना चाहिए।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
