नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज शाम को राहत पैकेज की तीसरी किस्त जारी करेंगी। गत 12 मई को पीएम नरेन्द्र मोदी ने 20 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज का ऐलान किया था। उस दौरान पीएम मोदी ने बताया था कि इसकी विस्तार से जानकारी वित्त मंत्री देंगी। इसके तहत वह पिछले दो दिनों में आर्थिक राहत पैकेज की दो किस्तें जारी कर चुकी हैं। आज शाम को वह तीसरी किस्त जारी करेंगी। आज वित्त मंत्री फिशरीज सेक्टर और इंफ्रा सेक्टर राहत का ऐलान कर सकती हैं।

आज हो सकते हैं बड़े ऐलान
जानकारी के मुताबिक राहत पैकेज-3 में वित्त मंत्री इंफ्रा सेक्टर के लिए भी बड़े एलान कर सकती हैं। आज के एलानों में इंफ्रास्ट्रक्चर पाइपलाइन को बढ़ावा देने पर जोर होगा इसके साथ ही सेक्टोरल रिफॉर्म पर भी आने वाली किस्तों में एलान होगा। वहीं पैकेज-3 में फिशरीज को बूस्टर देने पर फोकस रह सकता है। इस पैकेज में फिशरीज सेक्टर के लिए विशेष पॉलिसी के तहत मत्स्य संपदा योजना का ऐलान हो सकता है। इसके लिए 2020-21 से 2021-25 तक करीब 20,000 करोड़ का आवंटन संभव है। आज आने वाले राहत पैकेज में मरीन एंड डीप सी फिशिंग, मेरीकल्चर, सीवुड फार्मिंग पर जोर हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक इसमें इनलैंड फिशरीज, एक्वाकल्चर, कोल्ड वाटर फिशरीज भी शामिल होगा।
ये है पिछले राहत पैकेज का डिटेल
वित्त मंत्री ने कल राहत पैकेज की दूसरी किस्त में किसान, प्रवासी मजदूर, स्ट्रीट वेंडर्स और अफोर्डेबल हाउसिंग को लेकर उठाए गए कदमों की जानकारी दी थी। इसमें 2 लाख करोड़ का किसान क्रेडिट देने का एलान किया गया। इसके लिए 2.5 करोड़ किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड दिए जाने की योजना रखी गई। अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम 1 साल के लिए बढ़ा दिया गया। अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम में 70,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया। प्रवासी मजदूरों को 2 महीने तक मुफ्त राशन का एलान हुआ। प्रवासी मजदूरों को मुफ्त राशन पर 3500 करोड़ खर्च आने का अनुमान है। फ्री अनाज का पूरा खर्च केंद्र सरकार उठाएगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
