नई दिल्ली। पीएम नरेन्द्र मोदी जो 20 लाख करोड़ रुपये का आर्थिक पैकेज घोषित किया था, उसके बारे में आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण फिर से जानकारी देंगी। आज लगातार चौथा दिन होगा, जब वह पैकेज को लेकर मीडिया से बात करेंगी। इससे पहले वह तीन चरण में छोटे कारोबारी, कामगार और कृषि क्षेत्र को लेकर जानकारी दे चुकी हैं। बाकी सेक्टर के बारे में वह आज जानकारी देंगी। वित्त मंत्री आज यह जानकारी शाम को 4 बजे देंगी।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अब तक तीन चरणों एलान किया है। इसमें से कल घोषित हुए तीसरे चरण के राहत पैकेज में कृषि और कृषि इंफ्रा पर बड़े एलान किए गए थे। कल राहत पैकेज के तीसरे चरण में कृषि इंफ्रा के लिए 1 लाख करोड़ रुपये के ऐलान किए गए थे। इसके साथ ही इसेंशियल कमोडिटीज एक्ट में बदलाव, किसानों को बेहतर दाम देने के लिए नए कानून बनाने, फिसरीज के लिए 20 करोड़ रुपये का प्रावधान और छोटे और मझोले फूड प्रोसेसिंग यूनिट को सब्सिडी देने का ऐलान किया गया था। इस पैकेज में फूड प्रोसेसिंग सेक्टर के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वहीं पीएम मत्स्य संपदा योजना के तहत 20 हजार करोड़ रुपये और पशु धन के लिए 13 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
पशुधन पर काफी ध्यान दिया गया
पैकेज -3 में पशुधन के लिए 13,343 करोड़, डेयरी उद्योग के लिए 15,000 करोड़ रुपये, हर्बल कल्टीवेशन के लिए 4,000 करोड़ रुपये और मधुमक्खी पालन के लिए 500 करोड़ का प्रावधान किया गया है। अब सभी तरह की सब्जियों के लिए 50 फीसदी सब्सिडी मिलेगी। सब्जियों के लिए सप्लाई चेन पर 500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें : Jio Mart : भारी कमाई के लिए तुरंत बनें डिस्ट्रीब्यूटर, ये है तरीका
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
