नई दिल्ली। पीएम नरेन्द्र मोदी ने जब 20 लाख करोड़ रुपये का राहत पैकेज घोषित किया था, उसी दिन बताया था कि इसका डिटेल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देंगी। कल वित्त मंत्री ने देश के छोटे कारोबारियों के लिए करीब 4 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज का ऐलान किया था। इसी क्रम आज किसानों की बारी है। वित्त मंत्री आज शाम को 4 बजे एक प्रेस वार्ता के दौरान किसानों के लिए राहत पैकेज का ऐलान कर सकती हैं।

जारी हो सकता है बड़ा पैकेज
पीएम मोदी ने बताया था कि कुल मिलाकर राहत पैकेज 20 लाख करोड़ रुपये के होंगे। इसमें से छोटे कारोबारियों का अगर पैकेज मिला लिया जाए तो अभी तक करीब 12 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज का ऐलान हो चुका है। इसका मतलब है कि सरकार के पास अभी करीब 8 लाख करोड़ रुपये की गुंजाइश और है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि आज किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए जारी होने वाला आर्थिक पैकेज भारी भरभरकम हो सकता है। दरअसल, आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया है तो यह कृषि में आत्मनिर्भर हुए बिना संभव नहीं है। इसी कारण जानकार इसे बड़ा पैकेज मान रहे हैं।
जानिए कल एमएसएमई सेक्टर को क्या मिला था
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को राहत पैकेज की पहली किस्त का ब्यौरा जनता के सामने रखा था। सरकार ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग से जुड़े लोगों को राहत देने की कोशिश की। इस सेक्टर को तीन लाख करोड़ रुपये का कोलेटरल फ्री लोन दिया जाएगा। इसके लिए काउंटर गारंटी या कोई संपत्ति दिखाने की जरूरत नहीं रहेगी। ये लोन 25 करोड़ रुपये तक के होंगे।
बदली गई एमएसएमई की परिभाषा
इसके साथ ही एमएसएमई की परिभाषा भी सरकार ने बदल दी है ताकि ज्यादा से ज्यादा उद्योगों और उनमें काम करने वालों को फायदा मिले। अब एक करोड़ रुपये तक निवेश करके पांच करोड़ रुपये तक कारोबार करने वाले उद्योग सूक्ष्म में आएंगे। 10 करोड़ तक का निवेश करके पचास करोड़ तक कमाने वाली कंपनियां लघु उद्योग में आएंगी। वहीं, 20 करोड़ का निवेश करके 100 करोड़ तक का कारोबार करने वाली कंपनियां मध्यम उद्योग में आएंगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
